फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर पेशेंट की कहानी सुन इमोशनल हुए कपिल तो दीपिका को मिली धमकी, ये हैं हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Wed, 09 Jan 2019 06:31 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 09 Jan 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Sreesanth to Dipika Kakar Top 5 Television news
kapil sharma shivangi - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Sreesanth to Dipika Kakar Top 5 Television news
dipika kakar - फोटो : File Photo

दीपिका कक्कड़ को मिली एसिड अटैक की धमकी 
बिग बॉस सीजन 12' में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ का रिश्ता बतौर भाई-बहन काफी मजबूत दिखा। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीसंथ के फैंस ने दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी है। दीपिका के फैंस ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। एसिड अटैक की धमकी श्रीसंथ के फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी। इस ट्वीट में दीपिका कक्कड़ को न केवल मक्खी कहा गया बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दीपिका कक्कड़ के फैन क्लब अकाउंट ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें टैग किया।

Television Weekly Sreesanth to Dipika Kakar Top 5 Television news
Mohsin Khan sister wedding - फोटो : Instagram

कार्तिक की बहन ही हुई शादी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कार्तिक का किरदार अब हर घर का सदस्य बन चुका है। इस किरदार को रील लाइफ में जीने वाले मोहसिन खान के लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी हुई। रील लाइफ में तो कार्तिक अपनी बहन कीर्ति की शादी खूब धूमधाम से कर चुके हैं लेकिन उनकी रियल लाइफ बहन जेबा की शादी हाल ही में हुई। मोहसिन खान ने सीरियल की तरह की अपनी रियल लाइफ बहन जेबा की शादी काफी धूमधाम से की। सोशल मीडिया पर मोहसिन की बहन की हल्दी, संगीत से लेकर शादी तक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Sreesanth to Dipika Kakar Top 5 Television news
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : File Photo

'बिग बॉस 12' के बाद सृष्टि रोडे की टूटी सगाई
सृष्टि रोडे फिलाने से कुछ हफ्ते पहले घर से बेघर हो गई थीं। शो के अंदर उन्होंने अपने और मंगेतर मनीष के बारे में कई बातें बताई। अब ऐसी खबरें आ रही हैं मनीष और सृष्टि की सगाई टूट चुकी है। मनीष और सृष्टि की सगाई का टूटना कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे हैं। रिश्ते की टूटने की खबर मनीष ने एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म की।

विज्ञापन
Television Weekly Sreesanth to Dipika Kakar Top 5 Television news
Shivangi Joshi - फोटो : Instagram

एशिया की बोल्ड वूमन की लिस्ट में शामिल हुईं 'नायरा'
टेलीविजन में नायरा के किरदार में फेमस शिवांगी जोशी का नाम एशिया की सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में शामिल हो गया है। शिवांगी महज 20 साल की है और सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 50 महिलाओं की इस लिस्ट में शिवांगी सबसे कम उम्र की है। इस लिस्ट को यूके स्थित न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने निकाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed