फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में एक साथ पहुंचे 'रामायण' के सितारे, 33 साल बाद अब दिखने लगे ऐसे

Tue, 03 Mar 2020 01:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Mar 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show ramanand sagar ramayan actors arun govil dipika chikhalia
the kapil sharma show - फोटो : social media

'द कपिल शर्मा शो' इस हफ्ते काफी खास होने वाला है। 90 के दशक की कई पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। इस हफ्ते निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' के सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी पहुंचेंगे। तीनों सितारे दर्शकों से अपनी कई यादें शेयर करेंगे।

the kapil sharma show ramanand sagar ramayan actors arun govil dipika chikhalia
the kapil sharma show - फोटो : social media

रामानंद सागर के 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिआ सीता बनी थीं जबकि सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल किया था। सीरियल 'रामायण' के साथ इसके सारे किरदार इतने पॉपुलर हुए कि लोग इन अभिनेताओं को असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Watch 7th March 2020...Launch of the epic book on the life of shri Ramaand sagar ....written by prem sagar ji the cast of ramayan 😊 #arungovil#sunillahiri #premsagar#ramanandsagar#ramayan#tv#kapilsharmashow#archanapuransingh #kikusharda#shivsagar#sagarworld#

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

the kapil sharma show ramanand sagar ramayan actors arun govil dipika chikhalia
the kapil sharma show - फोटो : social media

'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show ramanand sagar ramayan actors arun govil dipika chikhalia
the kapil sharma show - फोटो : social media

कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड की शूटिंग 26 फरवरी को हुई थी। शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने पूरी स्टार कास्ट के साथ सोनी टीवी के आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव वीडियो भी किया था। सभी सितारों ने बताया कि कैसे एक शो ने  उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

विज्ञापन
the kapil sharma show ramanand sagar ramayan actors arun govil dipika chikhalia
Ramayan - फोटो : social media

बीते 33 सालों में इन सितारों का लुक पूरी तरह से बदल गया है। इतने सालों बाद उन्हें फिर से पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए भी अनोखा अनुभव होगा। 'रामायण' के सितारों सजे इस एपिसोड का प्रसारण सात मार्च को किया जाएगा।  

अमीरात पैलेस में बंटी और बबली का काम पूरा, 10 दिनों तक चली ठगी के सबसे लंबे सिलसिले की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed