फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'द कपिल शर्मा शो' सीजन-2 का प्रोमो लांच, इस बात पर हंस-हंस कर लोट-पोट हुए दर्शक

Tue, 27 Nov 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show season 2 promo is out lets see here first
kapil sharma - फोटो : bollywoodlife

भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों को हंसाने आ रहे हैं। कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल के 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 का प्रोमो सामने आ गया है। इससे पहले कपिल का शो फैमिली टाइम बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। ऐसे में कपिल अब द कपिल शर्मा शो के सीजन 2 में नया धमाका करने की फिराक में हैं....और देर सवेर इसका प्रोमो लांच हो ही गया...आइए देखते हैं...

the kapil sharma show season 2 promo is out lets see here first
Kapil sharma

कपिल शर्मा के शो के दूसरे सीजन का प्रोमो सोनी चैनल वालों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'पूरे इंडिया को एक साथ हंसाने आ रहा है द कपिल शर्मा शो 2। बता दें कि सोनी पर ही यह प्रोग्राम टेलीकास्ट होगा। लेकिन शो का टेलीकास्ट समय क्या है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Poore India ko ek saath hasaane aa raha hai #TheKapilSharmaShow! Jald hi sirf Sony par. @kapilsharma

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

the kapil sharma show season 2 promo is out lets see here first
kapil sharma

अगर शो के प्रोमो की बात करें तो कपिल हर वर्ग के चेहरे पर एक मुस्कान लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोमो में देश के हर माहौल में खुशी की लहर पैदा करने की बात कही जा रही है। प्रोमो को देखने के बाद शो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान के एक दर्शक ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो को देखने के बाद लिखा है कि वे इस शो के बहुत बड़े फैन हैं और पहला सीजन उन्होंने पूरा देखा है और अब दोबारा इसका इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show season 2 promo is out lets see here first
Kapil Sharma

बता दें कि इससे पहले इस मशहूर कॉमेडी शो में गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी बन हंसाने वाले कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यहां तक कि एक टूर के दौरान कपिल ने सुनील पर हाथ तक उठा दिया था और बदतमीजी भी की थी। ऐसे में दोनों के रिश्ते में बड़ी दरार आ गई थी। जिसकी वजह से शो की पॉपुलैरिटी पर भी बुरा असर पड़ा था। 

विज्ञापन
the kapil sharma show season 2 promo is out lets see here first
Kapil Sharma and Ginni

वहीं, कपिल और उनके शो के फैन्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि वह अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। जी हां, आपको बता दें कि कपिल अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी से पंजाब में 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपिल की शादी को लेकर पहले से बहुत कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि 12 दिसंबर को ही देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed