सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: लंबे समय बाद टीवी पर वापसी करेगा ये मशहूर शो, द कपिल शर्मा शो की लेगा जगह?

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Apr 2022 03:21 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। शो के बारे में बीते कई समय से यह कहा जा रहा है कि यह जल्द ही बंद होने वाला है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show to go off air and will be replaced with the famous comedy show india’s laughter champion
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। शो के बारे में बीते कई समय से यह कहा जा रहा है कि यह जल्द ही बंद होने वाला है। हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस शो से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल, हाल ही में सोनी चैनल द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद से शो के बंद होने की यह अटकलें पहले से भी ज्यादा तेज हो गई है।

Trending Videos
The Kapil Sharma Show to go off air and will be replaced with the famous comedy show india’s laughter champion
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में चैनल ने जल्द ही इंडियाज लाफ्टर चैंपियन शो के शुरू होने की जानकारी दी है। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शो कपिल के शो की जगह लेने वाला है। हालांकि, द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए एक राहत की खबर भी है। दरअसल, यह कपिल शर्मा शो हमेशा के लिए बंद नहीं हो रहा है, बल्कि इसका यह सीजन खत्म हो रहा है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show to go off air and will be replaced with the famous comedy show india’s laughter champion
अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो बीते कई समय से कपिल शर्मा का यह शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा। इतना ही नहीं शो में आने वाले सभी मेहमान भी रिपीट होने की वजह से शो के निर्माता सलमान खान की कंपनी और सोनी टीवी ने इसे कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है। शो को मिले ब्रेक के दौरान सभी कलाकार अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगा पाएंगे। साथ ही शो में जरूरत के मुताबिक कई बदलाव किए जा सकेंगे। 

 

The Kapil Sharma Show to go off air and will be replaced with the famous comedy show india’s laughter champion
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जल्द शुरू होने वाले इस नए शो के बारे में बात करें तो यह कॉमेडी शो काफी समय बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस शो के जरिए एक बार फिर कॉमेडियन की तलाश की जाएगी। गौरतलब है कि कपिल शर्मा, भारती सिंह जैसे मशहूर कॉमेडियंस ने इसी शो से पहचान हासिल की थी। ऐसे में अब देखना होगा कि लंबे समय बाद फिर से शुरू हो रहे इस शो को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed