तेजस्वी प्रकाश एक ऐसा नाम, जो आजकल सबकी जुबान पर है। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद से तेजस्वी की फैन फॉलोइंग में भारी उछाल देखा गया है, वह लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 6' में नजर आने वाली तेजस्वी इस समय अपनी लाइफ का बेस्ट फेज जी रही हैं। उन्होंने हाल ही में करोड़ो की कीमत वाली ऑडी खरीदी है, इस खास मौके पर उनके साथ बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी मौजूद थे। खुशी के इस पल में तेजस्वी प्रकाश के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उनका खूब मजाक उड़ने लगा। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले नेटिजन्स ने यहां तक कह दिया कि यदि आपके साथ करण न होते तो आपका क्या होता तेजस्वी।
Viral Video: नई गाड़ी की पूजा करते हुए वायरल हुआ तेजस्वी प्रकाश का वीडियो, लोग बोले- 'करण न होते तो आपका क्या होता?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारयल हो रहीं हैं तस्वीरें
कार खरीदने के समय से लेकर उसे घर ले जाने तक तेजस्वी और करण की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी काफी खुश लग रही हैं और कुछ में तो वह शोरूम में गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही हैं। पूजा करते वक्त तेजस्वी को गाड़ी के आगे नारियल भी फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
नहीं फूटा तेजस्वी से नारियल
इन तस्वीरों के अलावा तेजस्वी प्रकाश का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखा गया कि गाड़ी की पूरा के दौरान तेजस्वी को नारियल तोड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहली बार में तो नारियल टूटा नहीं, वहीं दूसरी बार में वह उछलकर उनके ऊपर आ गिरा। और अंतत: करण कुंद्रा को नारियल फोड़ने पड़ता है।
बिग बॉस से तेजस्वी का सफर
बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर में काफी सफलता प्राप्त की है। टीवी एक्ट्रेस इस वक्त क्वीन एकता कपूर की मशहूर फेंचाइजी 'नागिन' के छठे सीजन के मुख्य किरदार की भूमिका अदा कर रहीं हैं। इसके अलावा वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनमें कई म्यूजिक एल्बम्स भी शामिल हैं।