फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटा पर्दा: इन सितारों की केमेस्ट्री ने सबको बना दिया था दीवाना, टीवी पर इनके कमबैक का इंतजार कर रहे दर्शक

Sun, 26 Sep 2021 08:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 26 Sep 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
These tv couples on screen chemistry were loved by audience fans are waiting for their comeback
बरुण सोबती, समाया ईरानी, कृतिका कामरा, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

असल जिंदगी में तो जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है लेकिन पर्दे पर जोड़ी बनाने का काम निर्देशक का होता है। ऐसे में कई बार ऐसी जोड़ियां भी बन जाती हैं जिनकी केमेस्ट्री बेहद शानदार लगती है। आज के समय में टीवी पर फिक्शन से ज्यादा रियलिटी शोज का क्रेज देखने को मिल रहा है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब छोटे पर्दे पर बेहद हिट टीवी शोज आया करते थे। साथ ही उन शोज में लीड कपल फैंस को काफी पसंद आते थे।



पर्दे पर खूब जमी थीं ये जोड़ियां

हाल ही में सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के जरिए नकुल मेहता और दिशा परमार टीवी पर दोबारा वापस आए हैं। दोनों ने आठ साल पहले शो 'प्यार का दर्द है' में काम किया था और उनकी केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं एक बार फिर से लोग इन्हें साथ देखेंगे। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से लगा दी थी आग और इन्हें दोबारा देखना चाहेंगे दर्शक।

These tv couples on screen chemistry were loved by audience fans are waiting for their comeback
सनाया ईरानी, बरुन सोबती - फोटो : सोशल मीडिया

सनाया ईरानी और बरुन सोबती

शो इस प्यार को क्या नाम दूं में सनाया और बरुन सोबती खुशी और अरनब के किरदार में नजर आए थे। दोनों के बीच खट्टी मीठी नोंक-झोंक देखने को मिलती थी जो दर्शकों को काफी पसंद आती थी। ये ही वजह है कि फैंस इनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद करते थे। सनाया और बरुन की जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में है।

These tv couples on screen chemistry were loved by audience fans are waiting for their comeback
करण कुंद्रा, कृतिका कामरा - फोटो : Social Media

करण कुंद्रा और कृतिका कामरा

एक खडू़स बॉस और एक दिलदार लड़की जब मिलते हैं तो प्यार का रंग कुछ और ही हो जाता है। साल 2009 में सीरियल कितनी मोहब्बत है में ऐसी ही एक कहानी दिखाई गई थी। करण कुंद्रा और कृतिका कामरा ने शो में अर्जुन और आरोही का किरदार निभाया था। शो में दिखाया गया था कि तमाम परेशानियों के बाद भी कैसे दोनों एक हो जाते हैं। फैंस को इनकी शानदार केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These tv couples on screen chemistry were loved by audience fans are waiting for their comeback
अबिगेल जैन, हिमांश कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांश कोहली और अबिगेल जैन

शो हमसे है लाइफ में हिमांश और अबिगेल की प्यारी जोड़ी नजर आई थी। एक सीधी सादी प्यारी लड़की कैसे क्लास के सबसे शैतान लड़के प्यार में पड़ जाती है ये शो में दिखाया गया था। इसमें हिमांश और अबिगेल की जोड़ी ने हर किसी को अपने स्कूल के प्यार भरे दिनों की याद दिला दी थी।

विज्ञापन
These tv couples on screen chemistry were loved by audience fans are waiting for their comeback
विवियन, धृष्टि - फोटो : सोशल मीडिया

विवयन डीसेना और धृष्टि धामी

विवियन और धृष्टि शो मधुबाला एक इश्क एक जुनून में नजर आए थे। शो में दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। शो में विवियन ने आरके नाम के फिल्म स्टार का किरदार निभाया था जो मधुबाला से शादी कर लेता है। दोनों की नोंक झोंक के बाद  हुए प्यार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed