TRP: नंबर वन पर 'अनुपमा' की बादशाहत कायम, टॉप फाइव में हुई इस शो की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर टीआरपी के मामले में नंबर वन पर काबिज है। शुरुआत से ही यह शो लोगों का फेवरेट है। इस बार भी दर्शकों ने भरपूर प्यार देते हुए इसे पहले स्थान पर बनाए रखा है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।
‘गुम है किसी के प्यार में’ भी एक लोकप्रिय शो है जो टॉप पांच में अपनी जगह बनाने में हमेशा कामयाब रहता है। इस बार इस शो ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए टीआरपी लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिग में यह चौथे पायदान से ऊपर उठकर दूसरे नंबर पर आ गया है। बता दें कि इस शो की रेटिंग में बीते कई समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन इस बार यह सीरियल अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है।
बार्क की रैंकिंग के हिसाब से इस बार टीआरपी में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को नुकसान झेलना पड़ा है। रेटिंग के मुताबिक यह शो इस बार तीसरे नंबर पर है। पिछली बार यह शो दूसरे स्थान पर था जबकि इस बार शो की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
टीवी शो 'ये है चाहतें' पिछले हफ्ते टॉप पांच में दोबारा वापसी करने में सफल रहा था। इस बार भी यह शो लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है, हालांकि इस बार शो को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। इस शो में अकबर काजी और शरगुन कौर लीड रोल में नजर आते हैं।