फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 1: 'कुंडली भाग्य' को पीछे कर इस शो ने पहले नंबर पर जमाया कब्जा, टॉप 5 में शामिल हुआ ये सीरियल

Thu, 14 Jan 2021 07:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
TRP WEEK 1 Report Anupma in Top Position Gum Hai Kisi ke pyar me enter in the list
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी

छोटे पर्दे के शो फैंस का रोजोना मनोरंजन करते हैं और फैंस भी अपने फेवरेट शो को देखना नहीं भूलते हैं। टेंशन से भरी इस जिंदगी में टीवी सीरियल ही हैं जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डेली डोज देते हैं। अब साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है जो ये बताती है कि इस बार किस टीवी सीरियल ने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चला है। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार टॉप वन पर 'कुंडली भाग्य' नहीं बल्कि दूसरे सीरियल ने अपनी जगह बना ली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन चला गया है पीछे।

TRP WEEK 1 Report Anupma in Top Position Gum Hai Kisi ke pyar me enter in the list
अनुपमां - फोटो : File Photo

अनुपमा

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का मनोरंजन कुछ ऐसा किया है कि इस शो को टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान मिला है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को अब काव्या और वनराज की नजदीकियों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और फैंस को 'अनुपमा' का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में ये शो इस बार की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह पक्की कर चुका है।

TRP WEEK 1 Report Anupma in Top Position Gum Hai Kisi ke pyar me enter in the list
कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य

पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर कुंडली मार के बैठने वाले शो 'कुंडली भाग्य' को इस बार टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान मिला है। हालांकि ऋद्धा आर्या और धीरज धूपर के इस शो को दर्शकों का प्यार बराबर मिल रहा है। शो में दिखाई जाने वाली कहानी दर्शकों को अभी भी बांधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP WEEK 1 Report Anupma in Top Position Gum Hai Kisi ke pyar me enter in the list
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम

इमली

पिछले हफ्ते की तरह इमली इस बार भी टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बचाए रखने में सफल हुआ है। स्टार प्लस के इस शो में फैंस को इमली और आदित्य की केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। साथ ही शो में ऐसे ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है।

विज्ञापन
TRP WEEK 1 Report Anupma in Top Position Gum Hai Kisi ke pyar me enter in the list
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार

गुम है किसी के प्यार में


टीआरपी की लिस्ट में  'गुम है किसी के प्यार में' शो ने अपनी चौथी जगह बनाई है। फैंस विराट और साईं की कहानी को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड्स में विराट और साईं की चव्हाण फैमिली के साथ अनबन की कहानी चल रही थी। फैंस को ये मजेदार मोड़ काफी पसंद आ रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed