फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 13: दर्शकों की फिर पहली पसंद बना ‘अनुपमा’,टॉप 5 में इन टीवी शोज की हुई एंट्री

Thu, 07 Apr 2022 07:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Apr 2022 07:54 PM IST
सार

बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टीवी पर प्रसारित होने वाले शोज के मेकर्स के साथ ही इनके दर्शकों को भी बेसब्री से इस लिस्ट का इंतजार रहता है।

विज्ञापन
TRP Week 13: Anupama holds number one rank in trp list again naagin 6 and sath nibhana sathiya 2 entered in the top 5
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टीवी पर प्रसारित होने वाले शोज के मेकर्स के साथ ही इनके दर्शकों को भी बेसब्री से इस लिस्ट का इंतजार रहता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, कई शोज ने इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में बनाई जगह और रहा इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम-

TRP Week 13: Anupama holds number one rank in trp list again naagin 6 and sath nibhana sathiya 2 entered in the top 5
 अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा 

रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर इस शो ने लगातार कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर रखी है। यह शो हर बार की तरह इस बार भी नंबर एक की पोजिशन पर कायम है। शो में इन दिनों चल रहा अनुज और अनुपमा की शादी का ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। 

TRP Week 13: Anupama holds number one rank in trp list again naagin 6 and sath nibhana sathiya 2 entered in the top 5
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में

इस सप्ताह एक बार फिर स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत इस शो ने बीते कई समय से लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी है। इसके साथ ही इस हफ्ते शो 'ये है चाहते' ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा पायदान हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 13: Anupama holds number one rank in trp list again naagin 6 and sath nibhana sathiya 2 entered in the top 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है

हर्षद मेहता और प्रणाली राठौर स्टारर इस शो ने पिछले हफ्ते की ही तरह इस बार भी तीसरा स्थान हासिल किया है। बीते कुछ समय से फिल्म की रेटिंग में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दर्शकों को मौजूदा समय में चल रहा शो का ट्रैक पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
TRP Week 13: Anupama holds number one rank in trp list again naagin 6 and sath nibhana sathiya 2 entered in the top 5
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली 

लंबे समय से तीसरे पायदान पर रहने वाले स्टार प्लस के शो इमली की रेटिंग में कुछ गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि बीते कुछ हफ्तों से यह शो चौथे पायदान पर काबिज है। इस हफ्ते भी यह शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। ऐसे में इस बार भी इस लिस्ट में शो चौथे स्थान पर ही रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed