फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 20: टीआरपी में ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, रेटिंग में लगातार गिरावट का इस शो को नुकसान

Thu, 26 May 2022 08:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 08:47 PM IST
सार

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी 20वें हफ्ते की इस लिस्ट में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिले।

विज्ञापन
TRP Week 20: Anupama topped again in TRP list check out the top 5 serial to this week here
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : ये रिश्ता क्या कहलाता है

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी 20वें हफ्ते की इस लिस्ट में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिले। एक ओर जहां अनुपमा ने इस हफ्ते एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है, तो वहीं स्टार प्लस के ही इस मशहूर सीरियल की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 

TRP Week 20: Anupama topped again in TRP list check out the top 5 serial to this week here
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और  गौरव खन्ना स्टारर इस धारावाहिक की लोकप्रियता कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। यही वजह है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’ ने नंबर एक की पोजिशन हासिल की है।

TRP Week 20: Anupama topped again in TRP list check out the top 5 serial to this week here
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। राजन शाही के इस सीरियल की टीआरपी में बीते हफ्ते से बढ़ोतरी देखने  को मिल रही है, जो इस हफ्ते की कायम है। इर बार यह शो टॉप 5 दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 20: Anupama topped again in TRP list check out the top 5 serial to this week here
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें

मशहूर टेलीविजन शो ‘ये हैं चाहतें’ ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अपनी शानदार वापसी कर ली है। अकबर काजी और शरगुन कौर अभिनीत इस सीरियल ने इस बार अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
TRP Week 20: Anupama topped again in TRP list check out the top 5 serial to this week here
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे पायदान पर रहा। इस शो की रेटिंग में बीते कई समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि यह सीरियल कब तक टीआरपी की इस दौड़ में खुद को बनाए रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed