फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 30: फिनाले से पहले इंडियन आइडल 12 को मिली टॉप-5 में एंट्री, जानें अनुपमा-इमली सहित बाकी शोज का हाल

Thu, 05 Aug 2021 07:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 30 Anupamaa, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Imlie Maintain Top Spots here complete list
अनुपमां - फोटो : File Photo

टीवी सीरियल की 30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से सीरियल ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।



अनुपमां 
नई टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां शो पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले हफ्ते भी इसे लिस्ट में पहला ही स्थान मिला था। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के इस शो में नया ट्विस्ट आनेवाला है। दरअसल, शो में अब किंजल को बड़ा झटका लगने वाला है। पारितोष की जिंदगी में एक नयी लड़की की इंट्री होनेवाली है जिसके बारे में जल्द शाह फैमिली को पता चलेगा। 

TRP Week 30 Anupamaa, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Imlie Maintain Top Spots here complete list
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में 
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। ये धारावाहिक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। सई और विराट प्रेम कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।
 
TRP Week 30 Anupamaa, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Imlie Maintain Top Spots here complete list
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 30 Anupamaa, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Imlie Maintain Top Spots here complete list
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन आइडल 12

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन अब तक का सबसे विवादित सीजन रहा है, लेकिन इसे पसंद भी खूब किया जा रहा है। शो अपने ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच चुका है। बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
TRP Week 30 Anupamaa, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Imlie Maintain Top Spots here complete list
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें

शरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर शो 'ये हैं चाहतें' लगातार पांचवें नंबर पर काबिज है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो काफी समय के बाद एक फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 पर आ गया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed