किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। इस हफ्ते फिर से रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमां को पहला स्थान मिला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।
TRP WEEK 38: ‘अनुपमा’ इस हफ्ते फिर टॉप पर, ‘इमली’ की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते एक फिर दूसरे स्थान पर नील भट्ट और आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' रहा। यह शो शुरू होने के बाद से ही लगातार इसी नंबर पर बना हुआ है। शो में नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है।
इमली
सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी के शो इमली की रेटिंग में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, प्रशंसकों को शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। इस हफ्ते यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा।
उड़ारियां
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पिछले दो हफ्तों से यह शो टॉप 5 में अपनी जगह बना रहा है, जिससे पता चलता है कि इसकी टीआरपी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में उड़ारियां चौथे स्थान पर रहा।
ये हैं चाहतें
इस हफ्ते भी सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर शो ये हैं चाहतें की रेटिंग में भी गिरावट आई है। बीते हफ्तों जहां यह टॉप 3 में था, वहीं इस हफ्ते इसे टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है।