फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 49: टॉप 5 से बाहर हुआ शो ये हैं चाहते, जानें इस हफ्ते किस शो ने बनाई टीआरपी लिस्ट में जगह

Thu, 16 Dec 2021 09:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Dec 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 49: This show is out of top 5 know which show made it to the TRP list this week
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 के 49वें हफ्ते ही टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया द्वारा जारी इस लिस्ट में इस हफ्ते कई उतार- चढ़ाव देखने को मिले। एक ओर जहां अनुपमा ने इस लिस्ट में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। तो वहीं, इस हफ्ते सीरियल ये हैं चाहते टॉप 5 से बाहर हो गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 



अनुपमा 
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो  इस हफ्ते एक नए किरदार की एंट्री देखने को मिली है। शो में माल्विका के आने के बाद से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, अनुपमा के आगे बढ़ने के फैसले ने शो को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में शो में लगातार आ रहे मोड़ ने इसे एक बार फिर पहला स्थान हासिल करने में मदद की है। 

TRP Week 49: This show is out of top 5 know which show made it to the TRP list this week
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों दर्शकों को लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में विराट और सई अलग हो चुके हैं। वहीं, श्रुति की एंट्री ने शो की कहानी में एक अनचाहा मोड़ ला दिया है। ऐसे में शो में जारी उथलपुथल के चलते यह शो इस हफ्ते भी दूसरे स्थान पर रहा। 

TRP Week 49: This show is out of top 5 know which show made it to the TRP list this week
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 
कलर्स चैनल के सीरियल उड़ारियां की टीआरपी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली। यह शो पिछले हफ्ते के दूसरे पायदान से खिसक कर इस हफ्ते तीसरे स्थान पर रहा। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो शो में इन दिनों तेजो और फतेह एक बार फिर से मिलने वाले हैं। वहीं, जैस्मिन भी जल्द ही सीरियल में वापसी करने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 49: This show is out of top 5 know which show made it to the TRP list this week
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
बीते हफ्ते नंबर 3 पर काबिज सीरियल इमली इस हफ्ते नंबर 4 पर आ गया है। शो में इमली और तलाक के ड्रामे के बाद भी शो की टीआरपी में इजाफा नहीं हुआ।

विज्ञापन
TRP Week 49: This show is out of top 5 know which show made it to the TRP list this week
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 
बीते हफ्ते की ही तरह इस हफ्ते भी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 5 पर काबिज है। शो को अक्षरा और अभिमन्यु के झगड़े से भी टीआरपी में कोई फायदा नहीं हुआ है।          

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed