सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ankita Lokhande-Vicky Jain: शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए अंकिता- विक्की, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Dec 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Newly Married Ankita Lokhande And Vicky Jain Made their First Appearance After Wedding, See pics
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। विवाह के दो दिन बाद शुक्रवार को नवयुगल की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। बता दें कि शादी के बाद दोनों पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आए हैं और अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Trending Videos
Newly Married Ankita Lokhande And Vicky Jain Made their First Appearance After Wedding, See pics
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में दपंत्ति विक्की के मुंबई स्थित आवास के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में 36 साल की अंकिता ने गोटा बॉर्डर वाली बैंगनी रंग की लेहरिया साड़ी पहनी है। वहीं उनके पति विक्की फॉर्मल कपड़ो में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Newly Married Ankita Lokhande And Vicky Jain Made their First Appearance After Wedding, See pics
ankita lokhande - फोटो : instagram/glamouralert

अंकिता और विक्की की शादी की रस्में तीन दिनों तक चली थी। सगाई, मेहेंदी और संगीत में कंगना रनौत, अमृता खानविलकर, माही विज, एजाज खान, सृष्टि रोडे, जय भानुशाली, पवित्रा पुनिया, एकता कपूर एवं अन्य हस्तियों ने भाग लिया था।

Newly Married Ankita Lokhande And Vicky Jain Made their First Appearance After Wedding, See pics
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

उन्होंने द ग्रैंड हयात मुंबई में हिंदू परंपराओं के अनुसार एक-दूसरे से शादी की और बाद में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक विशेष रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के दिन की कुछ झलकियां साझा कीं। विक्की के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए, अंकिता ने लिखा, "प्यार धैर्यवान है लेकिन हम नहीं हैं। आश्चर्य! अब हम आधिकारिक तौर पर मिस्टर एंड मिसेज जैन हैं!"

विज्ञापन
Newly Married Ankita Lokhande And Vicky Jain Made their First Appearance After Wedding, See pics
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

शादी के बंधन में बंधने से पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अंकिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विक्की के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इससे पहले, अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थीं, जो 14 जून, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। अंकिता और सुशांत ने पवित्र रिश्ता में अर्चना और मानव की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस इन दिनों पवित्र रिश्ता 2.0 में काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed