फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP: 'अनुपमा' को पछाड़कर 'गोपी बहू' ने मारी बाजी, 'कुंडली भाग्य' ने इस हफ्ते भी बरकरार रखा दबदबा

Thu, 24 Dec 2020 07:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 24 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 50 Sath nibhana sathiya Number one position Here are top 5 Shows of The week
अनुपमा, साथ निभाना साथिया - फोटो : फाइल फोटो

50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी धारावाहिकों के बीच उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा। जां एक तरफ छोटे पर्दे पर हमेशा टॉप पर रहने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' इस बार टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह ही बना पाया। तो वहीं अनुपमा भी अपने स्थान से खिसककर थोड़ा नीचे पहुंच गई हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा धारावाहिक टीआरपी की रेस से बाहर हुआ है और कौन सा टॉप पर रहा...

TRP Week 50 Sath nibhana sathiya Number one position Here are top 5 Shows of The week
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

साथ निभाना साथिया
भले ही धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' के दूसरे सीजन में गहना आ गई हो। लेकिन टीवी पर तो अब तक गोपी बहू का ही दबदबा कायम है। तो टीआरपी की रेस में भी गोपी बहू ने अपनी जगह सबसे ऊपर बना ली है। स्टार उत्सव पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का इस बार दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा। इस धारावाहिक ने पिछले हफ्ते टॉप पर रहे धारावाहिक 'अनुपमा' को भी पछाड़ दिया है।

TRP Week 50 Sath nibhana sathiya Number one position Here are top 5 Shows of The week
कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य
पिछले कई हफ्तों से श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर स्टारर कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर बना हुआ है। प्रशंसक करण और प्रीता की प्रेम कहानी और उनके वर्तमान हनीमून ट्रैक को पसंद कर रहे हैं जहां माहिरा उनका पीछा करती है। इस दौरान करण और प्रीता के बीच कुछ रोमांटिक पल भी देखने को मिले। करण और प्रीता की ये रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 50 Sath nibhana sathiya Number one position Here are top 5 Shows of The week
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा पिछते हफ्ते जहां पहले स्थान पर था। वहीं इस हफ्ते ये धारावाहिक खिसककर पहले से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शो में आ रहे नए- नए मोड़ प्रभावशाली तो हैं पर लगता है जनता को अब ये थोड़े बोरिंग लगने लगे हैं। प्रशंसकों को अनुपमा का वनराज से अलग होने की वर्तमान कहानी तो पसंद आ रही है। लेकिन लगता है तोशो और किंजल की शादी और फिर शादी के तुरंत बाद किंजल की प्रेग्नेंसी रास नहीं आ रही है।

विज्ञापन
TRP Week 50 Sath nibhana sathiya Number one position Here are top 5 Shows of The week
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media

कुमकुम भाग्य
पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर जगह बनाने वाले श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया के धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' ने इस हफ्ते एक कदम आगे बढ़ा लिया है। ये धारावाहिक इस हफ्ते चौथे से खिसककर पांचवे नंबर पर आ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed