अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या का मामला आए दिन नया मोड़ ले रहा है। इस मामले में सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच भी जारी है। अब इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार (29 दिसंबर) को बताया कि अभिनेता शीजान खान से पूछताछ की जा रही है कि टेलीविजन शो के सेट पर आखिर हुआ क्या था, जहां उनकी को-स्टार तुनिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच
शीजान खान से पूछताछ
पालघर के वलीव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शीजान खान ने तुनिशा शर्मा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे थे और वे नियमित रूप से आपस में बातचीत करते थे। बता दें कि शीजान खान को पुलिस ने तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं।
Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर
घटना वाले दिन क्या हुआ?
पुलिस अधिकारी ने बताया, शीजान से पूछताछ की गई कि घटना वाले दिन क्या हुआ था। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन शीजान और तुनिशा शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक में मिले थे। 15 मिनट बात करने के बाद शीजान अपनी शूटिंग के लिए चले गए। कुछ देर बाद तुनिशा शर्मा का शव बाथरूम में लटका मिला। फिलहाल, शीजान ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उन दोनों के बीच क्या बात हुई थी।
Katrina Kaif: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..
व्हाट्सएप चैट की जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में वह शीजान खान और तुनिशा शर्मा के बीच हुई व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रहे हैं। साथ ही, शीजान के संपर्क में रहने वाली एक अन्य महिला से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को शीजान खान की बहन को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुईं।
Dara Singh: दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम