टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद से ही हर कोई सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा हंसती खिलखिलाती रहने वाले तुनिशा ऐसा कदम कैसे उठा सकती है। अपनी इकलौती बेटी को खोने के बाद से ही तुनिशा की मां टूट गई हैं। वहीं, अब परिवार से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिवंगत अभिनेत्री के घर पहुंचे थे।
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, शीजान को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 12 बजे के करीब तुनिशा शर्मा के घर पहुंचे थे। यहां वह उनके परिवार से मिले और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने तुनिशा की मां से बात की, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। बता दें कि 20 साल की तुनिशा शर्मा ने अपने शो अली बाबा के सेट पर केस्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
TV actor Tunisha Sharma death case | Mumbai: Union minister Ramdas Athawale meets family members of deceased actor Tunisha Sharma. pic.twitter.com/4vKThmNSkK
— ANI (@ANI) December 29, 2022
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने तुनिशा की मां से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम तुनिशा की मां से मिले, उन्होंने आरोपी शीजान खान के लिए कड़ी सजा की मांग की। मैंने आश्वासन दिया कि यह किया जाएगा। मैं उपमुख्यमंत्री से मिलूंगा। उसने (शीजान) तुनिशा के साथ विश्वासघात किया और ऐसे में उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, उसे फांसी दी जानी चाहिए।'
Mumbai | We met Tunisha's mother, she asked for stringent punishment for accused Sheezan Khan. I assured it'll be done. I'll meet Dy CM. He (Sheezan) betrayed her & should be given strict punishment, he should be hanged: Union minister Ramdas Athawale pic.twitter.com/TL1khX2hEf
— ANI (@ANI) December 29, 2022
तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में उनके कोस्टार शीजान खान को हिरासत में लिया गया है। तुनिशा की मां ने शीजान पर बेटी को शादी का वादा करके धोखा देने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ब्रेकअप के बाद से ही तुनिशा तनाव में थी और ऐसे में ही अभिनेत्री ने यह कदम उठाया।
Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता