फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, शख्स ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य

Sun, 20 Apr 2025 05:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

Abhinav Shukla Death Threat: टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बात की जानकारी अभिनव ने एक एक्स पोस्ट के जरिए दी है। 

विज्ञापन
TV Actor Abhinav Shukla Receives Death Threat Sender Claims Link to Lawrence Bishnoi Gang
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अभिनव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यह धमकी रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' में अभिनव के बिग बॉस 13 के प्रतियोगी और रैपर आसिम रियाज पर हालिया टिप्पणी के बाद आई।


Anurag Kashyap: मीटू से लेकर बिग बी पर आरोप लगाने तक, विवादों से रहा अनुराग कश्यप का पुराना नाता

TV Actor Abhinav Shukla Receives Death Threat Sender Claims Link to Lawrence Bishnoi Gang
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने साझा किया स्क्रीनशॉट

अभिनव ने अपने एक्स अकाउंट पर इंस्टाग्राम पर मिले धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा किया। यह मैसेज अंकुश गुप्ता नाम के एक यूजर ने भेजा था। इस मैसेज में गालियां थीं और 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी का जिक्र था। मैसेज में लिखा था, "मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं। मुझे तेरा पता मालूम है। सलमान खान के घर पर जैसे गोली चलाई थी, वैसे ही मैं तेरे घर आकर एके-47 से तुझे गोली मारूंगा।"
Vincy Aloshous: केरल के आबकारी मंत्री ने की विंसी की तारीफ, कहा- सभी को उनके जैसा साहसिक कदम उठाना चाहिए

TV Actor Abhinav Shukla Receives Death Threat Sender Claims Link to Lawrence Bishnoi Gang
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का किया दावा

इससे भी डरावनी बात यह थी कि धमकी देने वाले ने अभिनव के परिवार और उनके गार्ड्स को भी निशाना बनाने की बात कही। उसने दावा किया कि उसे अभिनव की दिनचर्या की पूरी जानकारी है। मैसेज में आगे लिखा था, "यह तेरा आखिरी मौका है। आसिम के बारे में कुछ बोलने से पहले तेरा नाम लिस्ट में होगा। लॉरेंस बिश्नोई आसिम के साथ है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actor Abhinav Shukla Receives Death Threat Sender Claims Link to Lawrence Bishnoi Gang
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने पुलिस से मांगी मदद

अभिनव ने धमकी देने वाले के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीन रिकॉर्डेड वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दिख रहा था कि वह शख्स चंडीगढ़ का रहने वाला हो सकता है। उन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी। यह शख्स चंडीगढ़/मोहाली से लगता है। कृपया तुरंत और सख्त कार्रवाई करें। जो भी इस शख्स को पहचानता हो, कृपया पुलिस को सूचित करें।"

विज्ञापन
TV Actor Abhinav Shukla Receives Death Threat Sender Claims Link to Lawrence Bishnoi Gang
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां से शुरू हुआ विवाद?

रुबीना और आसिम के बीच तनाव 'बैटलग्राउंड' शो के दौरान शुरू हुआ। इस शो में दोनों पैनलिस्ट के तौर पर मौजूद थे। शो में दोनों के बीच कई बार बहस हुई। आसिम ने बार-बार रुबीना के अधिकार पर सवाल उठाए और एक मौके पर कथित तौर पर ऑन-कैमरा उन्हें अपमानित भी किया। जब एक फैन ने अभिनव से आसिम के रवैये पर टिप्पणी करने को कहा तो अभिनव ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "इंजेक्शन से भरे शरीर, दिमाग की कमी और खराब रवैया फिटनेस की निशानी नहीं है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में एक और पैनलिस्ट अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ भी आसिम की तीखी बहस हुई, जिसके बाद असीम को शो से हटा दिया गया। हालांकि, असीम ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को खारिज करते हुए लिखा, "मुझे शो से नहीं निकाला गया, मैंने खुद ही शो छोड़ा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed