टीवी के राम अरुण गोविल (Arun Govil) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद अरुण गोविल ने ट्विटर पर डेब्यू कर लिया है। अभिनेता ने ट्विटर पर आते ही एक ऐसा पोस्ट किया जो सभी को पसंद आ रहा है। हालांकि ये अभिनेता का फेक अकाउंट है। बावजूद इसके इस अकाउंट से जो पोस्ट किया गया है वो वायरल हो रहा है। खास बात है कि इस फेक अकाउंट से जो पोस्ट किया गया है वो अरुण के 'रामायण' में निभाए गए राम के किरदार से जुड़ा हुआ है।
'रामायण' के दोबारा शुरू होते ही टीवी के 'राम' ने किया ट्विटर पर डेब्यू, जानें इस खबर का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण गोविल के फेक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया- 'आखिरकार मैंने ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया। जय श्री राम।' अरुण गोविल के इस फेक अकाउंट से किए गए पोस्ट पर प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Finally I Joined Twitter.
Jai Shri Ram
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में लोगों को बेहतर मनोरंजन देने के उद्देश्य से कुछ पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण किया गया है। इसमें अरुण गोविल का पौराणिक सीरियल 'रामायण' भी शामिल है।
'रामायण' का टीवी पर 33 साल बाद दोबारा प्रसारण हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अरुण की परिवार के साथ 'रामायण' देखते हुए तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अरुण पत्नी, बेटा बहू और पोते के साथ 'रामायण' देख रहे थे। अभिनेता की इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया था।
'रामायण' के दोबारा शुरू होने से एक बार फिर से सभी सितारे लाइमलाइट में आ गए हैं। 'रामायण' के प्रसारण पर अरुण गोविल ने बयान भी दिया था। अभिनेता ने कहा था- 'मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। रामानंद सागर का 'रामायण' तब भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और अभी भी पसंद आएगी। इसके पीछे ईश्वर का ही आशीर्वाद है जो कि फिर से 'रामायण' दर्शकों के सामने होगी।'
'बिग बॉस 11' के इन दो सितारों ने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप का किया एलान, KISS करते हुए शेयर की तस्वीर