फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के साथ फैन ने कर दी अश्लील हरकत, खौफ में जी रही हैं जिंदगी

Sun, 03 Jun 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
TV actress and Bigg Boss ex contestant Soni Singh harassed by fan
soni singh
फैंस की दीवानगी कभी-कभी इस हद तक बढ़ जाती है कि वह सेलिब्रिटीज के लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसा ही कुछ फेमस टीवी सीरियल की एक्ट्रेस के साथ हुआ। इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैन से बात की उसके बाद जो कुछ भी हुआ उसने इस एक्ट्रेस की रातों की नींद उड़ा दी।
TV actress and Bigg Boss ex contestant Soni Singh harassed by fan
soni singh
यह टीवी एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सीरियल 'नामकरण' में अहम किरदार निभाने वाली सोनी सिंह हैं। सोनी सिंह के साथ एक फैन ने ऐसी हरकत कर डाली जिसकी वजह से वह आजकल डर के साएं में जी रही हैं। दरअसल, सोनी सिंह को किसी फैन ने फेसबुक पर बात करने के लिए मैसेज किया। जिसका सोनी ने जवाब दिया और यही जवाब उनके गले ही हड्डी बन गया है।
TV actress and Bigg Boss ex contestant Soni Singh harassed by fan
soni singh
इस बारे में बात करते हुए सोनी सिंह ने कहा - 'फेसबुक पर मार्टिन नाम के लड़के ने मैसेज किया। मैंने सोचा फैन है इसलिए उससे बात की। पहले उसने पूछा आप कैसे हो? इसके बाद उसने मैसेज किया मैं आपको किस करना चाहता हूं। मैंने तुरंत उसे ब्लॉक कर दिया। उसके बाद उसने बाकी सोशल साइट्स पर मुझे मैसेज करना शुरू कर दिया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress and Bigg Boss ex contestant Soni Singh harassed by fan
soni singh
सोनी ने कहा - 'इंस्टाग्राम पर भी मैंने उसे ब्लॉक कर दिया। वह बार-बार मुझे कह रहा है कि मैं लोगों में रंग के आधार पर भेदभाव करती हूं। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि वह शख्स ऐसा क्यों कर रहा है। अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो मैं इसके खिलाफ एक्शन लूंगी।'
विज्ञापन
TV actress and Bigg Boss ex contestant Soni Singh harassed by fan
soni singh
आपको बता दें, सोनी सिंह 'बिग बॉस' सीजन 8 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। 'नामकरण' के अलावा संतोषी मां, सुमित संभाल लेगा,सरस्वती चंद्र में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी फैन ने सेलिब्रिटी को इस तरह से परेशान किया हो। इससे पहले गुरमीत चौधरी और संजय दत्त भी इसका शिकार हो चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed