फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: इन चार टीवी अभिनेत्रियों ने अभिनय से दूरी बनाकर शुरू की व्लॉगिंग, अब अपनी शर्तो पर जी रही हैं जिंदगी

Thu, 17 Oct 2024 03:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 17 Oct 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Earning Money Source Debina Banerjee Mohina Kumari Singh Rati Pandey Sambhavna Seth
व्लॉगिंग कर रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी इंडस्ट्री के सितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपने दमदार अभिनय के दम पर छोटे पर्दे के इन सितारों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। वहीं, कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने शोहरत हासिल करने के बाद छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। ऐसे में ये अभिनेत्रियां अपना खर्च निकालने के लिए व्लॉग और यूट्यूब के जरिए कमाई कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनय से दूर रहकर ये अभिनेत्रियां अपने घर का खर्चा कैसे चला रही हैं-

TV Actress Earning Money Source Debina Banerjee Mohina Kumari Singh Rati Pandey Sambhavna Seth
देबिना बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सूची में सबसे पहला नाम देबिना बनर्जी का है। अभिनेत्री ने 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, पिछले कई वर्षों से उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। इसके बावजूद भी देबिना खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपने व्लॉग के जरिए अभिनेत्री यूट्यूब से कमाई करती हैं। वे अपने व्लॉग में फैंस के साथ निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती हैं, जिस पर लाखों की संख्या में लाइक्स आते हैं। 

TV Actress Earning Money Source Debina Banerjee Mohina Kumari Singh Rati Pandey Sambhavna Seth
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है। मोहिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खूब पहचान मिली थी। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। अब वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक अदाकारा होने के साथ-साथ वह रीवा की राजकुमारी भी हैं। मोहिना भी व्लॉग्स नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, नंदिनी गुप्ता ने पहनाया ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Earning Money Source Debina Banerjee Mohina Kumari Singh Rati Pandey Sambhavna Seth
संभावना सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम@sambhavnasethofficial

संभावना सेठ भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। इसके अलावा वह 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। संभावना व्लॉगिंग के जरिए अपनी रूटीन लाइफ को फैंस को साथ शेयर करती हैं।

Dhoom 4: श्रद्धा कपूर नहीं 'धूम 4' का हिस्सा होंगी ये दो अभिनेत्री? रिपोर्ट देख लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी

विज्ञापन
TV Actress Earning Money Source Debina Banerjee Mohina Kumari Singh Rati Pandey Sambhavna Seth
रति पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

व्लॉगिंग करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में रति पांडे भी शामिल हैं। 'हिटलर दीदी' से घर-घर में मशहूर हुईं रति पांडे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'देवी आदि पराशक्ति' और 'शादी मुबारक' जैसी कई टीवी शोज किए हैं। मगर कुछ वर्षों से वह किसी भी शो में दिखाई नहीं दी हैं। अभिनेत्री ने डायरीज नाम का अपना एक व्लॉग शुरू किया है। इसीके जरिए वह कमाई करती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के अनुभव और घूमने-फिरने के वीडियो साझा करती हैं। 

Sikandar: लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से नहीं डरते सलमान खान, शुरू करने जा रहे 'सिकंदर' की शूटिंग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed