फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Updates: अनु को घर से बाहर निकालेगी बा..अरमान ने चली गंदी चाल, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Fri, 29 Jul 2022 01:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupamaa bhagya lakshmi 29 july upcoming episode written updates
सीरियल अपडेट - फोटो : social media

छोटे पर्दे का नाम आते ही सबसे पहले अगर किसी चीज को देखने का मन करता है, तो वह है रोज प्रसारित होने वाले सीरियल्स। ये सीरियल्स लोगों की पहली पसंद थे, हैं और हमेशा ही रहेंगे क्योंकि इनकी कहानी में रोज लाए जाने वाले मसालेदार ट्विस्ट दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं। सीरियल्स का इतना  क्रेज देखने को मिलता कि अक्सर दर्शक अपना काम-धाम छोड़कर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। इस समय भी टीवी सीरियल्स में जमकर ट्विस्ट की भरमार देखने को मिल रही है। तो बिना देर किए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट....

tv serials daily updates top 5 trp shows anupamaa bhagya lakshmi 29 july upcoming episode written updates
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
'अनुपमा' के आज का एपिसोड भी पाखी के इर्द-गिर्द ही घूमेगा। पाखी अपनी मां की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उसका कहना है कि जब अनुपमा के पास कुछ नहीं था, तब वह एक परफेक्ट मां, सास और बहू थी। लेकिन जब से वह कपाड़िया बनी है तब से उसमें घमंड आ गया है। पाखी अपनी सीमा भूल जाती है और इतना तक कह देती है कि यहां वनराज उसे भाव नहीं देता था और वहां अनुज उसका पल्लू पकड़कर जोरू का गुलाम बनके घूमते हैं। पाखी को चुप न होता देख बा अनुपमा को घर से निकल जाने का फरमान सुना देती है।

View this post on Instagram

A post shared by Starplus_serials_2 (@starplus_serials_2)

tv serials daily updates top 5 trp shows anupamaa bhagya lakshmi 29 july upcoming episode written updates
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पीहू प्रीशा को सरप्राइज करने के लिए रिसोर्ट पहुंच जाती है। इसके बाद अरमान प्रीशा को दवाई देकर बेहोश कर देता है और अपने प्लान के मुताबिक उसे रुद्राक्ष के बराबर में लिटा देता है। जिससे वह रुद्राक्ष को नीचा दिखा सके और अपने मकसद में कामयाब हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupamaa bhagya lakshmi 29 july upcoming episode written updates
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरे घर में सब पाखी को ढूंढते हैं। सई उसके लिए खाना लेकर आती है और जोर-जोर से उसका नाम पुकारने लगती है, लेकिन पाखी जवाब नहीं देती है। परिवार के हर सदस्य ने उसे घर के कोने-कोने में ढूंढ लिया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सई अश्विनी से कुछ कहने ही जा रही थी कि इतने में ही सोनाली के मुंह से कुछ ऐसा निकल जाता है कि सई का दिल टूट जाता है। सोनाली कहती है कि कहीं पाखी बच्चा लेकर भाग तो नहीं गई।

विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupamaa bhagya lakshmi 29 july upcoming episode written updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को अभिमन्यु की बहुत चिंता हो जाती है क्योंकि ऑडिशन में पहुंचे लोग उसपर तरह-तरह के इल्जाम लगा रहे हैं। इतना ही नहीं वह अभि के लिए बेस्ट से बेस्ट सर्जन ढूंढना चाहती है। अपनी तबीयत को भूलकर अभिमन्यु अक्षरा की बर्थडे पार्टी की प्लानिंग करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed