फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress Education: शिवांगी जोशी से मुनमुन दत्ता तक, देखें कितने पढ़ी लिखी हैं टीवी की ये हसीनाएं

Fri, 07 Jan 2022 10:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Jan 2022 10:02 PM IST
विज्ञापन
TV Stars Education From Shivangi Joshi to Munmun Dutta know about actresss qualification
टीवी सितारे शिक्षा योग्यता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी के सितारे भी अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। अगर ये कहा जाए कि आज के समय टीवी के कई स्टार्स पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देते हैं तो गलत नहीं होगा। फैंस अपने पसंदीदा टीवी के सितारों के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश करते हैं। वह स्टार्स के काम से लेकर पर्नसल लाइफ तक से जुड़ी हर चीज जानना चाहते हैं और इसके लिए वह लगातार उन्हें फॉलो भी करते हैं लेकिन जब टीवी सेलेब्स की शिक्षा की बात आती है, तो इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की हसीनाओं की शिक्षा के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कितनी पढ़ी-लिखी हैं।


 
हिना खान
हिना खान ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस में जाकर अपने धाकड़ अंदाज से फैंस को हैरान किया। हिना ने गुड़गांव के एक मैनेजमेंट स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया था।

TV Stars Education From Shivangi Joshi to Munmun Dutta know about actresss qualification
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

निया शर्मा
निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री में अपने फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं। उनके स्टाइल के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। निया शर्मा ने दिल्ली के ही एक कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए मुंबई आई थीं।

TV Stars Education From Shivangi Joshi to Munmun Dutta know about actresss qualification
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी ने तेजी से टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी और मोहसिन खान की जोड़ी को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में खूब पसंद किया गया। शिवांगी ने देहरादून से अपनी पढ़ाई की है और इसके बाद वह सीधा टीवी इंडस्ट्री में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars Education From Shivangi Joshi to Munmun Dutta know about actresss qualification
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता लंबे समय से पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर्स किया है। कुछ समय पहले वह बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीं। यहां पर मुनमुन ने कंटेस्टेंट्स को खूब टॉर्चर किया था।

विज्ञापन
TV Stars Education From Shivangi Joshi to Munmun Dutta know about actresss qualification
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुभांगी अत्रे
शुभांगी अत्रे टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्हें घर-घर में अंगूरी भाभी के नाम से जाना जाता है। शुभांगी अत्रे एमबीए कर चुकीं हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग व ह्यूमन रिसोर्स में डिग्री हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed