फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के पहले एपिसोड को बनाने में लगे थे 15 दिन, जानिए किस्से

Mon, 13 Apr 2020 08:53 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 13 Apr 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
unknown facts and incidents of Ramanand Sagar Ramayan and Sita aka Deepika Chikhalia
Ramayan Serial - फोटो : twitter

दूरदर्शन पर पुराने कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही दूरदर्शन का सुनहरा दौर भी वापस लौट आया है। रामायण से सर्कस तक, दर्शक इन कार्यक्रमों को बेहद पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों को इन कार्यक्रमों से जुड़े कुछ न कुछ किस्से बता रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज बात करते हैं रामायण की।    

unknown facts and incidents of Ramanand Sagar Ramayan and Sita aka Deepika Chikhalia
Ramayan - फोटो : social media

रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। कुछ साल पहले एक साक्षात्कार में दीपिका ने रामायण की बात करते हुए बताया था, 'जब यह धारावाहिक शुरू हुआ था तो मेरी उम्र अधिक न थी और तब इस बात का तनिक भी अहसास नहीं था कि हम नया इतिहास रचने जा रहे हैं।'

unknown facts and incidents of Ramanand Sagar Ramayan and Sita aka Deepika Chikhalia
Ramayan - फोटो : twitter

दीपिका ने आगे कहा था, 'रामचरित मानस में तुलसीदास ने राम और सीता की वेशभूषा के बारे में बताया है और हमें वैसा ही दिखना था। यह पहली बार था जब टेलीविजन पर रामायण को दिखाया जा रहा था। उस समय टेलीविज़न पर दिखना कोई बहुत अच्छी बात नहीं मानी जाती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts and incidents of Ramanand Sagar Ramayan and Sita aka Deepika Chikhalia
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका ने आगे कहा था, 'पहला एपिसोड एक घंटे का था और उसे बनाने में करीब 15 दिन का समय लगा। मैं महीने में 27 दिनों तक वहां रहती थी। वहां मेकअप स्टूडियो होता था तो हम यहीं रहते थे और कोई भी मुंबई नहीं लौटता था।'

विज्ञापन
unknown facts and incidents of Ramanand Sagar Ramayan and Sita aka Deepika Chikhalia
Ramayan - फोटो : twitter

दीपिका ने आगे कहा था, 'एक अभिनेता के तौर पर सबने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबने इसे पसंद किया। छह महीने बीतते-बीतते हमें इस बात का अहसास हो गया था कि हम बड़े स्टार हो गए हैं। वो एक ऐसा समय था जब राम और सीता के किरदार भारतीयों के लिए महाराजा और महारानी की तरह हो गए थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed