फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed On Chahat: 'दो बार बीवी बनकर क्या कर लिया', चाहत खन्ना के मां-आंटी वाले कमेंट पर भड़कीं उर्फी जावेद

Mon, 19 Sep 2022 05:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
urfi javed gave reply to chahatt khanna said It like aunty sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद और चाहत खन्ना का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अभिनेत्रियां एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ गई हैं। बीते दिनों, सुकेश चंद्रशेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चाहत खन्ना का नाम सामने आया था, जिसके बाद उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था। इस पर चाहत ने भी उर्फी को जवाब दिया था। हाल ही में, एक बार फिर चाहत खन्ना ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उर्फी जावेद से कहा था कि वह मां, पत्नी और आंटी बनने लायक नहीं हैं। वहीं, अब उर्फी जावेद ने चाहत के इस कमेंट का जवाब दिया है। 

urfi javed gave reply to chahatt khanna said It like aunty sukesh chandrashekhar money laundering case
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जाने चाहत का पूरा पोस्ट
चाहत खन्ना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री ने लिखा, 'बिना सच जाने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद पड़ना खुद का बेवकूफ बनाने जैसा है। बेवकूफ से क्या ही बहस करना। अकल होती तो काम करती या शूट करती। सिर्फ सेमी न्यूड स्पॉटिंग नहीं करती। चलो कोई नहीं, आप आंटी, बीवी या फिर मां बनने लायक नहीं। दूसरों को आंटी बोलकर ही खुश हो जाओ। अल्लाह अकल नवाजे आपको।

urfi javed gave reply to chahatt khanna said It like aunty sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने दिया यह जवाब
उर्फी जावेद ने भी चाहत खन्ना की इस बात पर तुरंत ही जवाब दिया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक साथ कई पोस्ट किए। पहले तो उर्फी ने चाहत की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिस पर लिखा है, 'शब्द सेमी न्यूड पर जरा गौर फरमाया जाए।' इसके बाद उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना के कई बोल्ड फोटोशूट दिखाए, जिसमें चाहत भी सेमी न्यूड दिख रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed gave reply to chahatt khanna said It like aunty sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने चाहत खन्ना को करारा जवाब दिया है। उर्फी वीडियो में बोलती दिख रही हैं, 'यह कितनी आंटियों वाली बात है। बिल्कुल मौसी वाली बात है। मुझे बनना ही नहीं है किसी की बीवी और न ही किसी की मां बनना है। ये जो कॉन्सेप्ट है कि एक औरत तभी कंप्लीट होती है, जब वो बीवी या मां बनती है। मैं इस पर विश्वास नहीं करती। मैं पूरी तरह से कंप्लीट फील करती हूं।' 

विज्ञापन
urfi javed gave reply to chahatt khanna said It like aunty sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उर्फी कहती हैं, 'चाहत जी आप तो दो बार बीवी बन चुकी हैं तो आपने क्या उखाड़ लिया। आपको तो पता होना चाहिए कि शादी में कुछ नहीं रखा है। जहां तक बात रही मां बनने की तो ये बायोलॉजी है। इसके अलावा भी बहुत चीजें हैं जैसे अडॉप्शन। वैसे मैं अपना खुद देख लूंगी आप अपनी देखिए।' चाहत ने उर्फी के काम पर भी कमेंट किया था, जिसका जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने वीडियो में कहा कि आपको आखिरी बार एक सीरियल में साइड रोल निभाते हुए देखा था। काम की बात तो मुझसे नहीं करना। मेरा घर तू चला रही है या मैं चला रही हूं। अपने काम पर ध्यान दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed