फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी का खुलासा- एक्स बॉयफ्रेंड के कारण खोया 'अनुपमा' शो, बताया किस वजह से हुआ पारस कलनावत से ब्रेकअप

Sat, 27 Nov 2021 03:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Nov 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed Makes Explosive Claims Says Lost Anupamaa Due To Ex-Boyfriend Paras Kalnawat
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया है। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।


 

Urfi Javed Makes Explosive Claims Says Lost Anupamaa Due To Ex-Boyfriend Paras Kalnawat
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी का कहना है कि वह लोकप्रिय शो अनुपमा में भूमिका पाने के लिए बातचीत कर रही थी। पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड पारस ने ही निर्माताओं से उन्हें कास्ट न करने का अनुरोध किया था। उर्फी ने अपने इंटरव्यू में कहा, हमें एक शो में साथ काम करना था। मुझे लगता है 'अनुपमा' ही। पारस ने क्रिएटिव डायरेक्टर और सभी से निवेदन किया कि वे मुझे शो में कास्ट न करें। जब भी मेरे शो में आने का थोड़ा- सा भी चांस होता, पारस टीम से मुझे कास्ट न करने की गुजारिश करता था। उन्होंने कहा, जाहिर तौर पर उसकी वर्तमान या पूर्व प्रेमिका को यह पसंद नहीं आएगा।

Urfi Javed Makes Explosive Claims Says Lost Anupamaa Due To Ex-Boyfriend Paras Kalnawat
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने कहा कि पारस कलनावत बच्चा था। काफी ज्यादा पजेसिव था। उसने मेरे नाम के तीन टैटू बनाए थे। ऐसा करके वह मुझे बार-बार रिझाने की कोशिश करता था। पर ऐसा कौन करता है जब आपका रिश्ता टूट चुका हो? गौरतलब है कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत का रिलेशनशिप करीब 9 महीने चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed Makes Explosive Claims Says Lost Anupamaa Due To Ex-Boyfriend Paras Kalnawat
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने अपने साक्षात्कार में कहा कि वह पारस कलनावत के पास इसलिए  वापस नहीं जाना चाहती क्योंकि उसने उनके नाम के टैटू बनाये हैं। उन्होंने कहा, अगर वह अपने पूरे शरीर पर भी मेरे नाम के टैटू बनवा लेता तब भी मैं उसके पास वापस नहीं जाती।
 

विज्ञापन
Urfi Javed Makes Explosive Claims Says Lost Anupamaa Due To Ex-Boyfriend Paras Kalnawat
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने कहा कि ब्रेकअप के बाद पारस ने उनको बार-बार फोन करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने उसका फोन नहीं उठाया। उर्फी ने कहा कि उन्होंने पारस को साफ-साफ बता दिया था कि हम एक नहीं हो  सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वक्त बाद पारस दूसरे रिलेशनशिप में चला गया। उर्फी और पारस कलनावत की पहली मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी। दोनों ही कलाकार  टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर मिले थे। यह साल 2017 की बात है। उर्फी और पारस के बीच इस शो के सेट से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गये, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और फिर ब्रेकअप हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed