{"_id":"6255349fdbdb93002537aa26","slug":"urfi-javed-slams-kishwer-merchant-for-trolling-her-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: किश्वर मर्चेंट ने उड़ाया था उर्फी जावेद की ड्रेस का मजाक, सोशल मीडिया पर खूब सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Social Media: किश्वर मर्चेंट ने उड़ाया था उर्फी जावेद की ड्रेस का मजाक, सोशल मीडिया पर खूब सुनाई खरी-खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, किश्वर मर्चेंट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में जब टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने उर्फी के ड्रेस का मजाक बनाया तो यह बात उन्हें बेहद खराब लग गई। अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर किश्वर मर्चेंट को खूब खरी खोटी सुनाई है और कहा है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाना बंद कर दें।
2 of 4
urfi javed
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने लिखा- ये नकली फेमिनिस्ट लगातार ट्रोलिंग और बुलिंग कर रही हैं। मैडम, आप मुझे नीचा दिखाए बिना भी अपने दोस्तों का समर्थन कर सकती हैं। हालांकि उर्फी के इस पोस्ट पर किश्वर का कोई कमेंट नहीं आया है। उर्फी इससे पहले फराह खान और कश्मीरा शाह को भी खरी खोटी सुना चुकी हैं।
Trending Videos
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
कैसे शुरू हुई दोनों की बहस
हाल ही एक इंस्टाग्राम हैंडल ने उर्फी का वीडियो शेयर कर हुए लिखा था, 'उर्फी ही हैं जो ऐसे आउटफिट्स बना सकती है जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस पोस्ट पर किश्वर ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा था- ये ऑउटफिट? इस पर कई यूजर्स ने उर्फी को ट्रोल भी किया था।
उर्फी को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। उन्हें अनूठी ड्रेस सेंस के लिए पहचाना जाता है। आए दिन वह अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी ऐसा मानती हैं कि उनके एक्टिंग ने नहीं, बल्कि कपड़ों ने उन्हें काफी फेम दिया है। हालांकि कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में भी कसर नहीं छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।