फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kratika Sengar Pregnancy: एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, प्यार से माथे को चूमते नजर आए पति निकितिन धीर

Mon, 11 Apr 2022 07:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
kasam tere pyaar ki actress kratika sengar shares maternity photoshoot with husband nikitin dheer says happiness is on the way
कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट - फोटो : insta

टीवी की दुनिया से इन दिनों फैंस के लिए एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही हैं। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है तो वहीं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी प्यारी सी बेटी के माता पिता बने हैं। अब टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने पति निकितिन धीर संग अपने मैटरनिटी फोटोशूट की बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने नवंबर 2021 में सोशल मीडिया के जरिए ये खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। इस समय कृतिका अपना प्रेग्नेंसी फेज एजॉय कर रही हैं और उनके चेहरे पर और भी ज्यादा चमक दिखाई दे रही है।

kasam tere pyaar ki actress kratika sengar shares maternity photoshoot with husband nikitin dheer says happiness is on the way
कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट - फोटो : insta

कृतिका सेंगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं तो वहीं इंस्टा स्टोरी से एक छोटी वीडियो क्लिप भी साझा की है। इन तस्वीरों में कृतिका और निकितिन धीर फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कृतिका स्टूल पर बैठी हैं और पति निकितिन प्यार से उनके माथे को चूमते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में कृतिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो वहीं निकितिन धीर भी उनके साथ पोज दे रहे हैं।

kasam tere pyaar ki actress kratika sengar shares maternity photoshoot with husband nikitin dheer says happiness is on the way
कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट - फोटो : insta

कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पीनेस इज ऑन द वे' (खुशियां जल्दी ही आ रही हैं)। फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर ऋचा शर्मा ने कृतिका और निकितिन धीर की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'नजर न लगे'। अभिनेत्री अंचित कौर ने भी लिखा, 'दुनिया का सारा प्यार और भी बहुत कुछ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
kasam tere pyaar ki actress kratika sengar shares maternity photoshoot with husband nikitin dheer says happiness is on the way
निकितिन धीर- कृतिका सेंगर - फोटो : social media
साल 2014 में की थी शादी
एक्टर निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने साल 2014 में शादी की थी और अब शादी के सात साल बाद ये कपल जल्द माता-पिता बनने जा रहा है। जहां कृतिका सेंगर टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और छोटी सरदारनी, पुनर्विवाह के साथ कसम तेरे प्यार की जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं,  तो वहीं निकितिन ने भी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ में थंगाबली की भूमिका निभाकर फिल्म जगत में और फैंस के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में होने के बावजूद दोनों ने अभी तक एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed