फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद विकास गुप्ता ने डिलीट किए सारे इंस्टाग्राम पोस्ट, फैंस हुए परेशान

Sat, 09 May 2020 07:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 May 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Vikas Gupta delete Instagram post after Celebrating His Birthday
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' से मशहूर हुए विकास गुप्ता सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। फैंस के साथ वो हर छोटी बड़ी चीज शेयर करते हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर विकास गुप्ता ने ऐसा कुछ किया कि उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

Vikas Gupta delete Instagram post after Celebrating His Birthday
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सात मई को विकास गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाया। टीवी की दुनिया के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं। इसके बाद उन्होंने अचानक अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। विकास गुप्ता के इंस्टाग्राम पेज पर एक भी पोस्ट नहीं है। ऐसे में जाहिर है फैंस तो परेशान होंगे ही।

Vikas Gupta delete Instagram post after Celebrating His Birthday
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभी तक ये पता नहीं चला है कि विकास ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्यों उन्होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए? विकास गुप्ता के ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो वो हर दिन कुछ ना कुछ ट्वीट करते हैं लेकिन छह मई के बाद से वो वहां से भी गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta delete Instagram post after Celebrating His Birthday
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विकास गुप्ता टीवी के जाने माने निर्माता हैं। वो टीवी के कई शोज बनाते हैं। बीते दिनों विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ शुक्ला से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Vikas Gupta delete Instagram post after Celebrating His Birthday
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विकास ने इसके बारे में बताया था कि 'मैं सिद्धार्थ शुक्ला के घर बिग बॉस के बारे में बात करने नहीं बल्कि सिद्धार्थ के आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने गया था। एक दोस्त होने के नाते मेरे लिए जानना जरूरी था कि वो अब आगे क्या करने की सोच रहे हैं।' हालांकि अभी लॉकडाउन की वजह से सबकुछ ठप पड़ा है ऐसे में अगर विकास की कुछ प्लानिंग है भी तो उसे कुछ समय बाद ही कर पाएंगे। 

आठ साल की उम्र में टीवी शो में पहुंची थीं आलिया भट्ट, करियर के सवाल पर दिया था ये जवाब
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed