{"_id":"5eb3f4a08ebc3ee5324200d1","slug":"vilas-raj-kans-mama-of-shri-krishna-ramanand-sagar-ramayan-lavanasura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण के 'कंस मामा' से लेकर रामायण के 'लवणासुर' राक्षस तक, इस अभिनेता को देखने के लिए जनता रहती थी बेचैन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
श्री कृष्ण के 'कंस मामा' से लेकर रामायण के 'लवणासुर' राक्षस तक, इस अभिनेता को देखने के लिए जनता रहती थी बेचैन
रामायण और महाभारत के कलाकार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसके अलावा दूरदर्शन पर श्री कृष्णा का प्रसारण भी शुरू हो गया है। 'रामायण' की तरह ही इस सीरियल को भी 90 के दशक में दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरियल में कृष्णा का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था लेकिन एक और कलाकार इस सीरियल के जरिए खूब मशहूर हुआ, वो कलाकार थे विलास राज।
2 of 5
कंस
- फोटो : blog.sagarworld.com
विलास राज ने इस सीरियल में कंस का किरदार निभाया था। स्वप्निल जोशी के मुताबिक विलास राज बेशक अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने कंस का किरदार हमेशा के लिए अमर कर दिया। उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि वह घर-घर में कंस मामा के नाम से पुकारे जाने लगे।
3 of 5
कंस
- फोटो : blog.sagarworld.com
विलास राज ने श्री कृष्णा में कंस मामा के किरदार के अलावा 'रामायण' में लवणासुर राक्षस का किरदार भी निभाया था। विलास राज एक मराठी कलाकार थे। वो थियेटर भी करते थे। सागर वर्ल्ड वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, विलास राज को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी मंदिर के बाहर एक नाटक करते हुए देखा और फिर उन्हें 'विक्रम और बेताल' के लिए साइन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंस
- फोटो : blog.sagarworld.com
इसके बाद ही रामानंद सागर ने अपने कई टीवी सीरियल में उन्हें कास्ट किया। उनकी लोकप्रियता का आलम कुछ ऐसा था कि वो जहां भी जाते भीड़ उनसे मिलने के लिए बेताब हो जाती थी। बच्चे उन्हें लवणासुर राक्षस के नाम से भी पुकारने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
स्वप्निल जोशी
- फोटो : ट्विटर
विलास राज ने कई हिंदी और मराठी टीवी शोज में काम किया था। उन्होंने विक्रम और बेताल, ब्योमकेश बख्शी, रामायण, अलिफ लैला, जैसे शोज में काम किया है। सभी में वह छोटी लेकिन दमदार भूमिका में दिखाई दिए। विलास राज की वजह से ही स्वप्निल जोशी को रामायण में कुश का किरदार मिला था। विलास राज ने ही कुश की तस्वीर सागर ऑफिस में दी थी जिसके बाद उन्हें कॉल आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।