{"_id":"5a4dfa274f1c1bd3178b4db0","slug":"who-will-out-from-bigg-boss-11-this-week-see-inside-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 में अनोखा एलिमिनेशन, पिंजरे में कैद होंगे कंटेस्टेंट, INSIDE तस्वीरें लीक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 में अनोखा एलिमिनेशन, पिंजरे में कैद होंगे कंटेस्टेंट, INSIDE तस्वीरें लीक
Thu, 04 Jan 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 का ये 13वां सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह ही नॉमीनेट हुए कंटेस्टेंट्स के आगे का सफर का भविष्य तय होगा। वहीं बिग बॉस ने फैसला किया है कि चार नॉमीनेट्ड सदस्य घर से बाहर जाकर अपने लिए जनता से अपने वोट की अपील करेंगे।
खबर है कि यह टास्क 4 जनवरी 2018 को शाम 4 बजे से मुंबई के ऑर्बिट मॉल में शुरू हो जाएगा। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विंदु दारा सिंह ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आपको बता दें कि ऐसा ही टास्क बिग बॉस के घर में पिछली बार भी हुआ था जिसमें मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी ने हिस्सा लिया था।
3 of 4
पुनीश और आकाश ने खुद को रैंक गेम में बचाकर नॉमीनेशन से सेफ कर लिया। अब बाकी के बचे चार कंटेस्टेट्स यानि लव, हिना, विकास और शिल्पा को इस सप्ताह घर से बाहर जाकर आमो लोगों से वोट मांगने होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए चारों कंटेस्टेट्स को एक मॉल में भेजा जाएगा और उन्हें एक पिंजरें में बंद कर दिया जाएगा जहां से वो जनता से वोट मागंगे। एक बैलेट बॉक्स भी दिया जाएगा जिसमें लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट देकर जिताने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान उस कंटेस्टेट्स को घर से बेघर करेंगे जिसे जनता ने सबसे कम वोट दिए होंगे। वहीं बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को अपनी प्राइज मनी बचाने के लिए घर में म्यूजियम टास्क भी दिया है। इस टास्क की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। इस टास्क में पुनीश और लव को चोर बनाया गया है, इस वजह से वो म्यूजियम को खराब करने में जुटे हैं। घर में बने म्यूजियम को पिंक, ब्लैक और सिल्वर कलर से सजाया गया है। हिना और आकाश घर में पहरेदारी करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।