फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए टीवी के ये सितारे, इस एक्टर की मौत ने तो सबको दिया था 440 वोल्ट का झटका

Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: These TV stars said goodbye to the world this year the death of this actor surprised everyone
टीवी कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 जल्द ही खत्म होने वाला है। नए साल के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। सभी लोग बेसब्री से साल 2022 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी लोग साल भर हुए घटनाक्रमों और बीते पलों को एक बार फिर याद कर रहे हैं। कोरोना के साथ बीते इस एक और साल में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। देश- दुनिया भर में कई बदलाव दिखाई दिए। देश- दुनिया के अलावा मनोरंजन जगत में भी इस साल काफी कुछ देखने को मिला। यह साल एक ओर जहां मनोरंजन जगत के लिए कई मायनों में अच्छा रहा। तो वहीं दूसरी ओर यह साल मायूसी भरा भी रहा। दरअसल, इस साल टीवी जगत ने अपने कई सितारे हमेशा के लिए खो दिए। आइए जानते हैं टेलीविजन के उन चमकते सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया-

सिद्धार्थ शुक्ला

टेलीविजन के जाने- माने अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन ने मनोरंजन जगत और उनके फैंस को स्तब्ध कर दिया। सिद्धार्थ का इसी साल 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। अभिनेता की कम उम्र में इस मौत ने सभी को हिला कर रख दिया।

 

Year Ender 2021: These TV stars said goodbye to the world this year the death of this actor surprised everyone
सुरेखा सीकरी - फोटो : Social Media

सुरेखा सीकरी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमार चल रही 75 वर्षीय सुरेखा का 16 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Year Ender 2021: These TV stars said goodbye to the world this year the death of this actor surprised everyone
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media

घनश्याम नायक

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का भी इस साल निधन हो गया। 77 वर्षीय अभिनेता ने 3 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: These TV stars said goodbye to the world this year the death of this actor surprised everyone
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम श्याम

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर अनुपम श्याम भी इस साल दुनिया से रुखसत हो गए। किडनी की समस्या से जूझ रहे अभिनेता लंबे समय से अपना इलाज करा रहे थे, जिसके बाद  9 अगस्त को उनका निधन हो गया।

 

विज्ञापन
Year Ender 2021: These TV stars said goodbye to the world this year the death of this actor surprised everyone
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक कार्यक्रम रामायण में रावण का दमदार किरदार को निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी इस साल हमेशा के लिए सबसे दूर चले गए। अभिनेता ने 82 साल की उम्र में 6 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed