बॉलीवुड हो या फिर टीवी शो बाल कलाकारों को हमेशा से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इन बच्चों की क्यूटनेस पर लोग दिल हार जाते हैं। ऐसे ही कुछ साल पहले शो ये हैं मोहब्बते टीवी पर प्रसारित होता था। हालांकि अब ये शो बंद हो चुका है लेकिन इसके किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। शो में दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही शो में एक छोटी सी बच्ची रूही भी नजर आई थी जिसने अपनी मासूमियत से सबको अपना दीवाना बना दिया था।
तस्वीरें: सालों बाद अब ऐसी दिखती हैं ये हैं मोहब्बतें की 'रूही', दिव्यांका त्रिपाठी संग आज भी है जबरदस्त बॉन्डिंग
'ये हैं मोहब्बतें' फेम रूही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें वो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी क्यूटनेस देखकर लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
रूहानी के इंस्टाग्राम पोस्ट में बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं जो उनके बारे में काफी बातें बता रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो एडवेंचर काफी पसंद करती हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी काफी ज्यादा हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाते हैं और जमकर कमेंट करते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि शो में उनकी बर्थ मदर अनीता हसनंदानी थीं लेकिन बाद में वो ईशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी मां मानने लगी थीं। शो में मां बेटी बनीं दोनों कलाकारो पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं जब रूही का किरदार एक बड़ी लड़की का हो गया था तो फिर रूहानिका शो में दिव्यांका की बेटी के किरदार में नजर आईं थीं।
रूहानिका अभी भी दिव्यांका त्रिपाठी से बातचीत करती हैं और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग भी नजर आती है। बता दें कि शो में करण पटेल ने रमन भल्ला का किरदार निभाया था। वहीं दिव्यांका ने ईशिता भल्ला और अनीता ने शगुन का रोल निभाया था। फैंस को इनकी केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।