फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बंधन ने बंधी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री, कोरोना काल में की कोर्ट मैरिज

Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shirin Sewani Tied Knot With Beau Udyan Sachan
शिरीन सेवानी, उदयन सचन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों से ही कुछ दिनों से शहनाइयां बजने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में 1 दिसंबर को सिंगर और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब एक और टेलीविजन अभिनेत्री ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया है। इस अभिनेत्री का नाम है शिरीन सेवानी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shirin Sewani Tied Knot With Beau Udyan Sachan
शिरीन सेवानी - फोटो : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री शिरीन सेवानी शादी के बंधन में बंध गई हैं। शिरीन ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। उन्होंने उदयन सचन के साथ सात फेरे लिए। कोरोना वायरस की वजह से शिरीन ने उदयन के साथ कोर्ट मैरिज की। जिसके बाद अब उन्होंने परिवार की मौजूदगी में शादी की।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shirin Sewani Tied Knot With Beau Udyan Sachan
शिरीन सेवानी - फोटो : Instagram

शिरीन ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। शिरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और उदयन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में शिरीन ने लिखा, 'मैं अपने पायलट के साथ उड़ने के लिए तैयार हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shirin sewani (@shirin_sewani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shirin Sewani Tied Knot With Beau Udyan Sachan
शिरीन सेवानी, उदयन सचन - फोटो : Instagram

तस्वीर में शिरीन गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। जिसके साथ उन्होंने हरे रंग की गोल्डन ज्वैलरी कैरी की जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उदयन ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहने नजर आए। दोनों इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी देखते ही बन रही है। तस्वीर पर शिरीन के फैंस और उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shirin Sewani Tied Knot With Beau Udyan Sachan
शिरीन सेवानी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि शिरीन सेवानी टेलीविजन की सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रही हैं। इस धारावाहिक में शिरीन अक्षरा के भाई अंशुल की पत्नी गुरप्रीत का किरदार निभाती हैं। इसके अलावा शिरीन 'नागिन 2' और 'कवच 2' में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: इन सेलिब्रिटीज को तलाक लेना पड़ा महंगा, ऋतिक को तो लगा था 400 करोड़ का फटका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed