साउथ के सफल निर्देशक और निर्माता लोकेश कनगराज इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई शीर्षक 'थलाइवर 171' है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने अति रहती हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। इसे पहले फिल्म की शूटिंग पर अपडेट दिया गया था। वहीं, अब फिल्म के कलाकार को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में रजनीकांत के साथ अभिनय का दम दिखाएंगे यह सुपरस्टार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थलाइवर 171' निस्संदेह सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसे प्रशंसक बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है, लेकिन फिल्म के कलाकारों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। अब चर्चा है कि तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन को रजनीकांत अभिनीत फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, इस अफवाह के समर्थन में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कुछ तेलुगु रिपोर्ट्स का दावा है कि अभिनेता वास्तव में आगामी लोकेश कनगराज परियोजना का हिस्सा हैं और जल्द ही एक आधिकारिक अपडेट किया जाएगा।
Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने दी अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, दुआओं के लिए जताया आभार
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'थलाइवर 171' की टीम इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नागार्जुन के साथ बातचीत कर रही है। चर्चा में यह भी कहा गया है कि लोकेश कनगराज पहले ही परियोजना के संबंध में नागार्जुन के साथ चर्चा कर चुके हैं। हालांकि, अब इस पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। वर्तमान में नागार्जुन शेखर कम्मुला के 'कुबेर' में व्यस्त हैं और यह देखना होगा कि वे 'थलाइवर 171' का हिस्सा होंगे या नहीं।
Kiara Advani-Sidharth Malhotra: रात में मुंबई की सड़कों पर दिखे कियारा और सिद्धार्थ, फैंस का बन गया दिन
वहीं बात करें 'थलाइवर 171' की कुछ और जानकारी के बारे में तो इसका आधिकारिक प्रोमो वीडियो कल सोमवार यानी 22 अप्रैल को जारी होगा, जिसके साथ निर्माता फिल्म के शीर्षक का भी खुलासा करेंगे। हाल ही में यह खबर आई थी कि फिल्म के शीर्षक के लॉन्च की शूटिंग रजनीकांत के साथ पहले ही खत्म हो चुकी थी। सन पिक्चर्स के तले फिल्म का निर्माण हो रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के लिए धून बनाएंगे। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और लोकेश कनगराज पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
Teja Sajja-Mirai: 'मिराय' में खलनायक से मुकाबला करने को तैयार तेजा सज्जा, इस दिन जारी होगी मांचू मनोज की झलक
इससे पहले लोकेश कनगराज ने 'थलाइवर 171' से रजनीकांत का पहला लुक जारी किया था, जिसमें रजनीकांत को अलग अवतार में देखा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'थलाइवर 171' ड्रग्स के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। कहा जा रहा है कि लोकेश फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले 'थलाइवर 171' के बारे में बात करते हुए लोकेश ने खुलासा किया था कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। इसकी शूटिंग शुरू होने में लगभग चार से पांच महीने लगेंगे। शायद फिल्म की शूटिंग इस साल जून से शुरू हो सकती है। फिल्म पर लगभग एक से डेढ़ साल का समय लगेगा।
Urfi Javed: लाल गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजी उर्फी जावेद, फैंस बोले- आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो