फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report Collection Day 12: लाखों में सिमटी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही फिल्म

Tue, 26 Nov 2024 09:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 09:44 PM IST
सार

The Sabarmati Report Collection Day 12:  विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमट चुकी है। फिल्म तेजी के साथ फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं इसने बारहवें दिन कितने का कारोबार किया…
 

विज्ञापन
The Sabarmati Report box office Collection Day 12 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ तेजी के साथ फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और इतने ही दिनों में इसने दम तोड़ना शुरू कर दिया है। बीते रविवार को इसकी कमाई में उछाल जरूर आया, लेकिन अब यह पूरी तरह से फ्लॉप होने के कगार पर आ गई है, क्योंकि इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए ही नजर आई।  पहले हफ्ते में फिल्म को डबल डिजिट का आंकड़ा छूने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आइए जानते हैं इसके बारहवें दिन का कलेक्शन?


 
The Sabarmati Report box office Collection Day 12 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
बारहवें दिन की कमाई
विक्रांत मैसी की फिल्म ने रिलीज के ग्यारहवें दिन ही गिर कर लाखों के आंकड़े में सिमटती हुई नजर आई। रविवार को मामूली सुधार करने के बाद यह मुंह के बल गिर पड़ी। ग्यारहवें दिन इसने 90 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े और आज यानी बारहवें दिन 71 लाख रुपये की कमाई की। बारहवें दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 20.21 करोड़ रुपये हो गई है।
IFFI 2024: शर्मिला टैगोर ने सोनू निगम के साथ गुनगुनाए रफी साहब के गाने, अचानक इवेंट में पहुंचीं एक्ट्रेस
 
 
The Sabarmati Report box office Collection Day 12 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
पहले हफ्ते में ही बेदम हुई फिल्म
विक्रांत मैसी की फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए जूझती नजर आई। फिल्म को विक्रांत मैसी का नाम और गोधरा कांड जैसा संवेदनशील मुद्दा भी दर्शक नहीं दिला सका। पहले हफ्ते बड़े ही मुश्किलों के बाद  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने बॉक्स ऑफिस से 11.5 करोड़ रुपये जोड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report box office Collection Day 12 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
दूसरे हफ्ते लाखों में सिमटती नजर आ रही फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के दूसरे हफ्ते की कमाई का हाल पहले सप्ताह से भी ज्यादा बुरा रहा। दूसरे हफ्ते में शनिवार और रविवार को अगर छोड़ दे तो बॉक्स ऑफिस पर इसका सूखा ही रहा। सोमवार को फिल्म लाखों में सिमट गई। 

 
विज्ञापन
The Sabarmati Report box office Collection Day 12 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इन राज्यों में फिल्म हो चुकी है टैक्स फ्री
50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ते हुए नजर आ रही है। जबकि फिल्म को  गंभीर और संवेदनशील कंटेंट के चलते देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से तारीफ मिल चुकी है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, कर मुक्त होने का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है।
Karan-Arjun: राकेश रोशन ने की करण-अर्जुन को लेकर बात, बोले- ममता कुलकर्णी से नहीं हुई कोई बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed