{"_id":"6745e5ca5ca275bb610823b0","slug":"fabulous-lives-vs-bollywood-wives-season-3-shalini-passi-handle-negativity-in-a-different-way-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shalini Passi: शालिनी को आता है नेगेटिविटी से निपटना, तरीका दूसरों से हटकर है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shalini Passi: शालिनी को आता है नेगेटिविटी से निपटना, तरीका दूसरों से हटकर है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:47 PM IST
सार
रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आईं शालिनी पासी इन दिनों इंटरनेट पर भी छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह कैसे अपनी जिंदगी में आने वाली नेगेटिविटी से निपटती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फैबुलस लाइफ वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' शो को काफी पसंद किया गया। इस शो में वैसे तो कई बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटी और स्टार वाइफ शामिल रहीं, लेकिन दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुई हैं। शो के खत्म होने के बाद उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात की। इसमें नेगेटिविटी से निपटने का एक अलग ही तरीका बता दिया।
2 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : Instagram/shalini.passi
अलग है नेगेटिविटी दूर करने का तरीका
सोशल मीडिया के एक चैट सेशन में किसी यूजर ने शालिनी से पूछा कि वह नेगेटिविटी को कैसे संभालती हैं। उसे दूर करने के लिए क्या करती हैं। इस पर शालिनी का जवाब था कि वह जब भी नेगेटिविटी का सामना करती हैं तों बैकफ्लिप एक्सरसाइज करती हैं। बैकफ्लिप एक तरह की एक्सरसाइज होती है तो बॉडी को फिट रखने में मदद करती है। लेकिन शालिनी इसके जरिए अपनी नेगेटिविटी को दूर करती है।
शो की कंटेस्टेंट को ट्रिप पर लेकर जाना चाहती हैं
एक और यूजर ने शालिनी ने पूछा कि वह 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' की दूसरी प्रतियोगी को किस जगह पर अपने साथ वैकेशन पर लेकर जाना चाहेंगी, तो इस पर शालिनी ने कहा कि वह उन्हें स्कीइंग गेम के लिए साथ लेकर जाना चाहिए। इसी शो में शालिनी और बाकी प्रतियोगी मॉरिशस के ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही से शालिनी को भी पॉपुलैरिटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
अपनी कमाई कर देती हैं दान
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में शालिनी ने यह भी बताया कि वह जो कुछ भी कमाती हैं, वह सबकुछ दान कर देती हैं। उनका दान किया हुआ पैसा बिहार के एक गांव में जाता है। साथ ही वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काफी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शालिनी पासी दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी हैं
- फोटो : Instagram/shalini.passi
आगे एक शो बनाने की ख्वाहिश
शालिनी एक ऐसा शो भी बनाना चाहती हैं जो भारतीय संस्कृति को दिखाएगा। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि ऐसे शो को देखने के लिए कम ही दर्शक मिलेंगे, लेकिन मैं भारत को, अपनी संस्कृति को और महिलाओं की शक्ति दिखाने के लिए तैयार हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।