फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chal Zero Par Chalate Hain: ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ हुआ लॉन्च, जुगलबंदी ने मोहा मन

Tue, 26 Nov 2024 07:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

Chal Zero Par Chalate Hain: मंगलवार को  विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन और शान जैसे अभिनेताओं ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

विज्ञापन
Chal Zero Par chalte Hain song launch event shreya ghoshal shankar mahadevan shaan vidhu vinod chopra
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंगलवार को  विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, शान और शांतनु मोइत्रा मौजूद रहें। शंकर महादेवन श्रेया घोषाल, शान और शांतनु ने लॉन्च इवेंट में मनमोहक प्रस्तुति दी। 

Chal Zero Par chalte Hain song launch event shreya ghoshal shankar mahadevan shaan vidhu vinod chopra
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'12वीं फेल' से प्रेरित है फिल्म
विधु विनोद चोपड़ा की यह आगामी फिल्म उनकी ही फिल्म ‘12वीं फेल’ को बनाने पर आधारित है। फिल्म में गौरी भईया नाम का एक डायलॉग ‘रिस्टार्ट’ काफी फेमस हुआ था। उसी डायलॉग से प्रेरित फिल्म का नाम भी है, ‘जीरो से रिस्टार्ट।’ 
Samantha: सामंथा ने तलाक को लेकर सुनाई अपनी आपबीती, 'मेरे बारे में बहुत गलत बातें की गईं'

Chal Zero Par chalte Hain song launch event shreya ghoshal shankar mahadevan shaan vidhu vinod chopra
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट - फोटो : यूट्यूब
‘चल जीरो पर चलते हैं’ के गायक
‘चल जीरो पर चलते हैं’ फिल्म का काफी प्रेरणादायक गीत है। इस गाने को शान, सोनू निगम, शंकर महादेवन, स्वानंद किरकिरे ने आवाज दी है। इसा म्यूजिक शांतनु मोइत्रा ने दिया है। इस गाने की शुरुआत में विक्रांत को पुलिस की वर्दी में दिखाया गया है साथ ही वह कह रहे हैं कि उन्होंने चीटिंग छोड़ दी है। फिल्म के पुराने भाग से भी कुछ दृश्यों को जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chal Zero Par chalte Hain song launch event shreya ghoshal shankar mahadevan shaan vidhu vinod chopra
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गाने से किया मंत्रमुग्ध
म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल  और शान ने प्रस्तुति दी। उन्होंने गाने गुनगुनाएं। दिग्गजों की मौजूदगी से पूरा इवेंट संगीतमय हो गया। इवेंट में मौजूद लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। अपनी सुरीली आवाज से इन सभी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शंकर महादेवन ने वुमरो-वुमरो गीत गाया, श्रेया घोषाल ने ‘तेरे बिन’ और कई अन्य गीत गाए।

विज्ञापन
Chal Zero Par chalte Hain song launch event shreya ghoshal shankar mahadevan shaan vidhu vinod chopra
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म कब होगी रिलीज?
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। टीजर के साथ फिल्म के रिलीज की भी घोषणा की गई। यह 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Nagarjuna: नागार्जुन के घर दोहरी खुशियों का माहौल, नागा के बाद छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने की सगाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed