फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report Collection Day 13: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी, जानें कलेक्शन

Wed, 27 Nov 2024 10:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 27 Nov 2024 10:19 PM IST
सार

The Sabarmati Report Collection Day 13:  विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लाखों में सिमट चुकी फिल्म का भविष्य बॉक्स ऑफिस पर अंधकार में लग रहा है। आइए जानते हैं इसने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया…

विज्ञापन
The Sabarmati Report Box office Collection Day 13 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म की कमाई करोड़ से लाखों के आंकड़े पर आ चुकी है और जिस तरह से यह बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है, उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लॉप घोषित हो जाएगी। विक्रांत की फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों की राहे तकती नजर आई, यहां तक की इसे डबल डिजिट का आंकड़ा छूने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आइए जानते हैं इसने 13वें दिन कुल कितनी कमाई की है?


 
The Sabarmati Report Box office Collection Day 13 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
तेरहवें दिन का कलेक्शन
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में ग्यारहवें दिन से ही लगातार गिरावट जारी है। फिल्म का कलेक्शन लाखों में हो रहा है। इस रिलीज हुए आज तेरह दिन हो गए और इसने अब तक कुल 21.03 करोड़ का ही कारोबार किया है। वहीं, इसके 13वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 63 लाख रुपये जोड़े हैं।
Deva: 'देवा' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए तोहफा, समय से पहले रिलीज होने जा रही शाहिद कपूर की फिल्म!

 
The Sabarmati Report Box office Collection Day 13 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
पहले सप्ताह की कमाई
विक्रांत मैसी की फिल्म की बोहनी ही बेहद खराब रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म ने कड़ी मशक्कत के बाद पहले वीक में बॉक्स ऑफिस से 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report Box office Collection Day 13 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
दूसरे हफ्ते हालत हुई और भी पतली
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के दूसरे हफ्ते की कमाई का हाल और भी बुरा हो गया। आंकड़ों में अब यह लाखों में सिमट चुकी है। दूसरे हफ्ते के अभी छह दिन बीते हैं और इसने छह दिनो में 9.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

 
विज्ञापन
The Sabarmati Report Box office Collection Day 13 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
कई राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’  के बजट की बात करें तो यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। ओपनिंग डे से ही खराब प्रदर्शन कर रही इस फिल्म को देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से तारीफ मिल चुकी है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, कर मुक्त होने का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है।
Chhaava: ‘पुष्पा’ से डरकर भागा छावा अब सिखाएगा मोहब्बत का पाठ, अगले साल इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed