फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket In Movies: इन फिल्मों में दिखा क्रिकेट का जादू, जज्बे और संघर्ष को दिखाती हैं कहानियां

Sun, 23 Mar 2025 12:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

Cricket In Movies: इन दिनों हर कोई आईपीएल देखने में मशगूल है। बॉलीवुड ने भी क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी को ध्यान में रखते हुए कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनकी कहानी क्रिकेट पर ही आधारित है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल।

विज्ञापन
These Are Some Movies Which Based On Cricket, Showing Beautiful Inspiring Stories
फिल्म घूमर और लगान और जर्सी - फोटो : इंस्टाग्राम-@saiyami और @SK Movies HD 2.0 और @Monu bollywood

होली का त्यौहार निकल गया हो, लेकिन अब क्रिकेट के त्यौहार का आगाज हो चुका है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है। आईपीएल का आगाज होते ही पूरे देश में उत्सव सा मनाया जाने लगता है और हर जगह बस क्रिकेट की ही धूम देखने को मिलती है। अब इस क्रिकेट के मौसम में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानी क्रिकेट पर ही आधारित है और इन फिल्मों में क्रिकेट का भरपूर रंग देखने को मिलता है।

These Are Some Movies Which Based On Cricket, Showing Beautiful Inspiring Stories
लगान फिल्म - फोटो : यूट्यूब@SK Movies HD 2.0

लगान
2011 के वर्ल्डकप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग सिक्स से पहले अगर कोई विजयी छक्का लोगों को याद था तो वो है फिल्म ‘लगान’ में लगाया गया भुवन का छ्क्का। 2001 में आई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के समय की है, जहां एक गांव में लोग अंग्रेजों को लगान देने से बचने के लिए, उनके खिलाफ क्रिकेट खेलते हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में क्रिकेट का भरपूर रंग देखने को मिलता है।

These Are Some Movies Which Based On Cricket, Showing Beautiful Inspiring Stories
इकबाल फिल्म - फोटो : यूट्यूब@ Film City HD

इकबाल
श्रेयस तलपड़े और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म ‘इकबाल’ में क्रिकेट को लेकर अलग ही जुनून देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे मूक-बधिर लड़के की है जो भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देखता है, लेकिन उसकी शारीरिक स्थिति उसके चयन में बाधा बनती है। बाद में वो अपने एक रिटायर्ड कोच से ट्रेनिंग लेता है और अपने सपने को जीता है। नागेश कुकनूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म आपके अंदर भी एक जुनून पैदा कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Are Some Movies Which Based On Cricket, Showing Beautiful Inspiring Stories
जर्मी फिल्म - फोटो : यूट्यूब@Monu bollywood

जर्सी
2022 में आई शाहिद कपूर, पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद एक टैलेंटेड लेकिन फेल क्रिकेटर बने हैं। जो करियर में सफलता न मिलने की वजह से टूट जाता है और क्रिकेट को छोड़ देता है। बाद में कैसे अपने बेटे को जर्सी दिलाने के लिए वो फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरता है और कमाल करता है। फिल्म की कहानी काफी प्रेरणादायक है।

यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: दीपिका ने पेरिस में चलाई स्कूटी, बोली फ्रेंच भाषा; साझा किया बीटीएस वीडियो

विज्ञापन
These Are Some Movies Which Based On Cricket, Showing Beautiful Inspiring Stories
दिल बोले हड़िप्पा फिल्म - फोटो : यूट्यूब@Movies Hungama

दिल बोले हड़िप्पा
शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘दिल बोले हड़िप्पा’ एक लड़की की कहानी है, जो क्रिकेटर बनना चाहती है। मगर समाज क्रिकेट को सिर्फ लड़कों का खेल मानता है और उसे परिवार व समाज कोई भी क्रिकेट नहीं खेलने देता। जिसके बाद वो भेष बदलकर और लड़का बनकर लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचती है और वहां सेलेक्ट भी होती है। इसके बाद कैसे फिर उसकी असलियत सामने आती है और बाद में उसके साथ क्या होता है। ये फिल्म महिलाओं को क्रिकेट में आगे आने के लिए प्रेरित करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed