फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: इंडियन 2 और सरफिरा का बुरा हाल, किल की हालत भी हुई पस्त, जानें कल्कि 2898 एडी की कमाई

Wed, 17 Jul 2024 11:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 17 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई कमल हासन की इंडियन 2 और अक्षय कुमार की सरफिरा का कुछ ही दिनों में बुरा हाल होता दिख रहा है। एक्शन फिल्म की किल को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
इंडियन 2, सरफिरा, कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रहती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं, तो कई का कुछ दिन में ही बुरा हाल हो जाता है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई कमल हासन की इंडियन 2 और अक्षय कुमार की सरफिरा का कुछ ही दिनों में बुरा हाल होता दिख रहा है। एक्शन फिल्म की किल को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कमाई के मामले में ये फिल्म अब लाखों में सिमट के रह गई हैं। वहीं, इन फिल्मों से पहले से लगी कल्कि 2898 एडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। जानते हैं इन सभी फिल्मों का मंगलवार को कैसा हाल रहा...

Tuesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन 2

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की इंडियन 2 दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल दिखाने में फेल साबित हुई है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार था, लेकिन इसकी रिलीज के बाद लोगों में फिल्म को लेकर बिल्कुल भी उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन यानी कि मंगलवार को तीन करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 65.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Tuesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा

अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर पिछले कई समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखरने में फेल साबित होती दिखी हैं। बड़े मियां छोटे मियां के बाद सरफिरा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। फिल्म की कमाई पहले दिन से निराशाजनक रही है। पांचवे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 15.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। पिछले दो हफ्तों में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म 414.85 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारे नजर आए हैं। कल्कि 2898 एडी ने 20वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इसने 588.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किल

निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित फिल्म किल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते में किल ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ने 12वें दिन किल ने 75 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 16.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

Siddu Jonnalagadda: 'टिल्लू स्क्वायर' के बाद अब 'तेलुसु काडा' के काम में जुटेंगे सिद्धू, शूटिंग पर आया अपडेट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed