Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
After Tillu Square now Siddu Jonnalagadda will start working on Telusu Kada shooting will start on 5 august
{"_id":"66975f4887fa47935505aa17","slug":"after-tillu-square-now-siddu-jonnalagadda-will-start-working-on-telusu-kada-shooting-will-start-on-5-august-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siddu Jonnalagadda: 'टिल्लू स्क्वायर' के बाद अब 'तेलुसु काडा' के काम में जुटेंगे सिद्धू, शूटिंग पर आया अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Siddu Jonnalagadda: 'टिल्लू स्क्वायर' के बाद अब 'तेलुसु काडा' के काम में जुटेंगे सिद्धू, शूटिंग पर आया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
'टिल्लू स्क्वायर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धू जोनालागड्डा अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू जल्द ही 'तेलुसु काडा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं और इसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'टिल्लू स्क्वायर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धू जोनालागड्डा अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू जल्द ही 'तेलुसु काडा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं और इसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेलुसु काडा' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसकी शूटिंग 5 अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएगी। 'तेलुसु काडा' को हैदराबाद में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में सिद्धू जोनालागड्डा के साथ-साथ राशि खन्ना और श्रीनिधि शेट्टी भी अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वार किया जाएगा, जो उनकी 30वीं फिल्म है।
'तेलुसु काडा' की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में परिवार, दोस्ती, आत्म-प्रेम, त्याग समेत कई सामाजिक पहलुओं पर बात होगी। इसका निर्देशन नीरजा कोना द्वारा किया जाएगा और यह उनकी पहली फिल्म है। श्रीकर प्रसाद फिल्म को एडिट करेंगे, जो अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 'तेलुसु काडा' में संगीतकार थमन की धुनें सुनने को मिलेंगी। कैमरे का काम युवराज जे संभालेंगे।
इस साल अभी तक जितनी तेलुगु फिल्में हिट हुई हैं, उनमें 'टिल्लू स्क्वायर' का नाम शामिल हैं। यह फिल्म 29 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, 'टिल्लू स्कवायर' ने वर्ल्डवाइड 125.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका निर्देशन मालिक राम ने किया था।
टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'टिल्लू स्क्वायर' के अगले भाग पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इसकी कहानी लिखी जा रही है, जिसे पूरा होने में थोड़ा और समय लगेगा। 'टिल्लू स्क्वायर' में सिद्धू जोनालागड्डा के साथ अनुपमा परमेश्वरन ने भी काम किया था। इसका निर्देशन मलिक राम ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।