बॉलीवुड की हॉट मॉम्स में ट्विंकल खन्ना का भी नाम आता है। ट्विंकल भले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन लेखिका बनकर भी उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी है। ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यही नहीं, वह अलग- अलग मुद्दों पर अपने विचार भी रखती हैं। हाल ही में ट्विंकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पैरेंटिंग पर बात करती नजर आईं।
Twinkle Khanna: पैरेंटिंग पर बात करती नजर आईं ट्विंकल, बोलीं- बच्चों से पहले मां-बाप को ट्रेंनिंग की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपने बच्चों आरव और नितारा की परवरिश के बारे में बात की। उन्होंने पैरेंटिंग के बारे में कहा, 'बच्चों की परवरिश का सही तरीका है उन्हें उदाहरण देकर लीड करना।' ट्विंकल ने कहा कि जिस तरह से लोग गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग करने के बाद लाइसेंस लेते हैं, उसी तरह बच्चे पैदा करने से पहले माता-पिता बनने के लिए ट्रेनिंग करना बेहद जरूरी है।
Bhojprui: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी, एक्ट्रेस के फैंस को लगा झटका
आगे, जब ट्विंकल से पूछा गया कि बेटियों की सही परवरिश पर इतना ध्यान दिया जा रहा है और बेटों को सही तरीके से पालने के लिए ध्यान नहीं दिया जाता है, तो ट्विंकल ने कहा, 'मैंने अपने बेटों को सही तरीके से पालने के बारे में एक कॉलम लिखा था और ये नहीं कि बस बेटियों की परवरिश पर ध्यान दें। अगर आप मुझसे पूछे, जिस तरह से आपको ट्रेनिंग देनी होती है और टेस्ट पास करने के बाद गाड़ी चलाने का लाइसेंस मिलता है, उसी तरह माता-पिता होने के नाते भी कुछ ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है। हम सभी बस इसे पंख लगा रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं यह सबसे अच्छा है।'
Tahira Kashyap: इस नई फिल्म के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं ताहिरा कश्यप, गुनीत मोंगा का मिला साथ
ट्विंकल से सवाल किया गया कि समाज में बदलाव लाने के लिए अगली पीढ़ी को अलग तरह से कैसे तैयार किया जा सकता है।इस पर ट्विंकल ने कहा, 'आप मुझसे ये सवाल ऐसे पूछ रहे हैं जैसे कि मैं एक विशेषज्ञ हूं। शायद यह बेहतर होगा कि मैं इंतजार करूं और देखूं कि मेरे सामने मेरे बच्चे कैसे बनते हैं।' आपको बता दें कि ट्विंकल ने 1995 में 'बरसात'के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में 2001 की उनकी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' के बाद उन्होंने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया।
Javed Akhtar: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर जावेद अख्तर की टिप्पणी, बोले- भारतीय फिल्मों की इज्जत करनी चाहिए