फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: 'स्त्री 2' से लेकर 'वेदा' तक ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी, फैंस को है फिल्मों का इंतजार

Wed, 26 Jun 2024 01:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 26 Jun 2024 01:14 AM IST
सार

आने वाले समय में कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में पुष्पा 2, स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और सिंघम 3 रिलीज होने वाली है। कई फिल्मों की रिलीज डेट एक है, तो कुछ आस-पास रिलीज होंगी। ऐसे में इन फिल्मों के बॉक्स ऑफस पर काफी असर पड़ सकता है। कुछ फिल्म मेकर्स ने पहले ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस की और बाद में इसे बदल भी दिया गया। आइए जानते है कि कौन सी फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हो रही है, तो कई उसके आस-पास रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Upcoming Hindi Movies Will Clash on Box Office Pushpa 2 Stree 2 Khel Khel Mein Vedha
'स्त्री 2' से लेकर 'वेदा' तक ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी, फैंस को है फिल्मों का इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम
आने वाले समय में कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में 'पुष्पा 2', 'स्त्री 2', 'खेल खेल में', 'वेदा' और 'सिंघम 3' रिलीज होने वाली है। कई फिल्मों की रिलीज डेट एक है, तो कुछ आस-पास रिलीज होंगी। ऐसे में इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ सकता है। कुछ फिल्म मेकर्स ने पहले ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस की और बाद में इसे बदल भी दिया गया। आइए जानते है कि कौन सी फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हो रही हैं, तो कई उसके आस-पास रिलीज हो रही हैं।
Upcoming Hindi Movies Will Clash on Box Office Pushpa 2 Stree 2 Khel Khel Mein Vedha
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट शानदार है। 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
 
Upcoming Hindi Movies Will Clash on Box Office Pushpa 2 Stree 2 Khel Khel Mein Vedha
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, 'वेदा' का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है। मीनाक्षी दास इसकी सह-निर्माता हैं। 'वेदा' में जॉन अब्राहम का धमाकेदार एक्सन देखने को मिलेगा। यह फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Hindi Movies Will Clash on Box Office Pushpa 2 Stree 2 Khel Khel Mein Vedha
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म 'खेल खेल में' की कहानी दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डिनर के लिए इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे के बारे में रहस्य बताते हैं। 'खेल खेल में' 2016 की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और एमी विर्क ने अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'खेल खेल में' भी 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Upcoming Hindi Movies Will Clash on Box Office Pushpa 2 Stree 2 Khel Khel Mein Vedha
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का हर एक प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दिया गया है। फिल्म की ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद से ही प्रशंसक इसकी रिलीज के लिए उत्साहित हैं। अब जब फिल्म की रिलीज डेट को 15 अगस्त से आगे बढाकर 6 दिसंबर कर दिया गया है, तो दर्शकों को फिल्म की रिलीज का थोड़ा और इंतजार करना होगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed