सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: इन फिल्मों में दिखेंगे एक से बढ़कर एक सितारे, फैंस को मिलेगा भरपूर मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 21 Sep 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Movies in 2024 With Top Mega Stars Welcome to The Jungle Singham Again Devara Bhool Bhulaiyaa 3
ज्यादा कलाकारों वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को एक से ज्यादा सितारों वाली फिल्में हमेशा से ही आकर्षित करती रही हैं। इस वजह से ही देश में शोले, अमर अकबर एंथनी, हाउसफुल, सूर्यवंशी, गोलमाल सीरीज आदि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल साबित होती हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए भी ये फैसला काफी हद तक सुरक्षित होता है, क्योंकि हर सितारा अपने साथ अपने फैंस को सिनेमाघरों तक ला सकता है, जिससे फिल्म के सफल होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इस साल भी कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी स्टारकास्ट काफी रोचक है।

Trending Videos
Upcoming Movies in 2024 With Top Mega Stars Welcome to The Jungle Singham Again Devara Bhool Bhulaiyaa 3
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'देवरा'
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान, जान्हवी कपूर आदि सितारों से सजी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर कलाकारों के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर रोज एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से सैफ और जान्हवी अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म इस साल 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन कोर्टला शिवा ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movies in 2024 With Top Mega Stars Welcome to The Jungle Singham Again Devara Bhool Bhulaiyaa 3
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

'सिंघम अगेन'
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली किस्त सिंघम अगेन में सितारों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म में एक से बढ़कर सितारे देखने को मिलेंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। 

Upcoming Movies in 2024 With Top Mega Stars Welcome to The Jungle Singham Again Devara Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' 
'भूल भुलैया' सीरीज की तीसरी किस्त की स्टार कास्ट काफी रौनक लगाने वाली है। इस फिल्म में भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव आदि कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा टी सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन से टकराने वाली है। ये फिल्म भी 1 नवंबर को ही रिलीज हो रही है। 
शमा सिकंदर और देवोलीना ने पति संग साझा की प्यारी तस्वीर

विज्ञापन
Upcoming Movies in 2024 With Top Mega Stars Welcome to The Jungle Singham Again Devara Bhool Bhulaiyaa 3
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

'वेलकम टू जंगल'
यह फिल्म एक जंगल एंडवेंचर कॉमेडी होने वाली है, जिसमें सितारों की लंबी चौड़ी सूची है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर रखी गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म अगले साल के लिए आगे खिसकाई जा सकती है। 
Malavika Mohanan: मालविका मोहनन ने किया दिलचस्प खुलासा, कहा- बचपन के दोस्त हैं विक्की कौशल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed