फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे बनाएं और खास, देखें इश्क में डूबी ये वेब सीरीज

Tue, 14 Feb 2023 08:21 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 14 Feb 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day Watch These Romantic OTT Web-Series YOU Season 4 Part-1,Broken But Beautiful, Flames
ओटीटी वेब सीरिज - फोटो : social media

प्यार का मौसम यानी वेलेंटाइन वीक चल रहा है। आज 14 फरवरी है और इस दौरान कपल अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए कोई कैंडल लाइट डिनर प्लान करता है, तो कोई सरप्राइज गिफ्ट्स देता है, लेकिन अगर आप और आपके पार्टनर ओटीटी के शौकीन हैं तो आप रोमांटिक वेब सीरीज देखकर भी वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ओटीटी की दुनिया में जॉनर की बात करें तो लोगों को सबसे ज्यादा क्राइम और दूसरे नंबर पर रोमांस पसंद आता है। यहां हिंदी, अंग्रेजी , तमिल, तेलुगू और कई अन्य भाषाओं में सीरीज मौजूद हैं। 

Valentine Day Watch These Romantic OTT Web-Series YOU Season 4 Part-1,Broken But Beautiful, Flames
इंदौरी इश्क - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर रोमांटिक वेब सीरीज की भरमार है। इश्क की कहानी को इन सीरीज में काफी दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। इन सीरीज में अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाने की कहानी दिखाई गई है। इन रोमांटिक वेब सीरीज में आप मोहब्बत के अलग अलग अंदाज देखेंगे। कहीं इश्क में डूबा प्रेमी है, तो कहीं अपनी मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने वाला आशिक। तो आइए जानते हैं इन सीरीज के बारे में...

Valentine Day Watch These Romantic OTT Web-Series YOU Season 4 Part-1,Broken But Beautiful, Flames
YOU Season 4 Part-1 - फोटो : सोशल मीडिया

YOU Season 4 Part-1 

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के चौथे सीजन का पहला भाग रिलीज हो चुका है। अगर आप अंग्रेजी कंटेंट के शौकीन हैं, तो आपको यह सीरीज काफी पसंद आएंगी। 'यू' एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसके चौथे सीजन का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। वहीं, सीरीज के दूसरे भाग की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरीज का दूसरा भाग मार्च में आएगा। बता दें कि यह 'यू' का आखिरी सीजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day Watch These Romantic OTT Web-Series YOU Season 4 Part-1,Broken But Beautiful, Flames
यह काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया

ये काली काली आंखें


मौका वैलेंटाइन डे का है और ऐसे में इश्क के अलग अलग रंग नहीं देखे तो क्या देखा। ऐसे में नेटफ्लिक्स की यह सीरीज आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देगी।  'ये काली काली आंखें' एकतरफा प्यार की कहानी है तो वहीं प्यार के लिए मर मिटने वाला मासूम इश्क भी। इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी आपको अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Valentine Day Watch These Romantic OTT Web-Series YOU Season 4 Part-1,Broken But Beautiful, Flames
जहानाबाद ऑफ एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

जहानाबाद ऑफ एंड वॉर 

अगर आप भी अपने स्पेशल वन के लिए मूवी डेट की प्लानिंग कर रहे हैं तो सोनी लिव की यह सीरीज जरूर देखें। मोहब्बत और फर्ज की टक्कर पर आधारित यह सीरीज काफी रोमांचक है। इस सीरीज में इश्क की कहानी को दिखाया गया है। कहीं अपने महबूब से बेपनाह मोहब्बत करने वाला आशिक है तो कहीं फरेब और कुर्बानी है। इस सीरीज में रित्विक भौमिक और हर्षिता गौड़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें -  Oops Moments: ऊप्स मूमेंट की शिकार होने वाली थीं ये अभिनेत्रियां, अभिनेताओं ने मसीहा बन बचाई इज्जत
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed