फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: विक्की कौशल ने मनाया 'सैम बहादुर' के एक साल पूरा होने का जश्न, फिल्म को अपने लिए बताया बड़ा सम्मान

Mon, 02 Dec 2024 12:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Dec 2024 12:09 AM IST
सार

Sam Bahadur: सैम बहादुर के एक साल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन
vicky Kaushal celebrated as Sam Bahadur completes 1 year shares post calls it one of biggest honours for him
फिल्म 'सैम बहादुर' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक साल हो गया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया था। विक्की की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर, 2023 को बॉक्स ऑफिस पर एनिमल से टकराई थी। एक साल बाद विक्की कौशल ने एक खास सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपनी फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया।

vicky Kaushal celebrated as Sam Bahadur completes 1 year shares post calls it one of biggest honours for him
सैम बहादुर - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की की पोस्ट
विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैम बहादुर की एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेता ने मेघना गुलजार की फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान एफएम सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने का अवसर रहा है। शुक्रिया मेघना गुलजार रोनी स्क्रूवाला। सैम बहादुर का 1 साल।'

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


vicky Kaushal celebrated as Sam Bahadur completes 1 year shares post calls it one of biggest honours for him
सैम बहादुर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने की तारीफ
जब उन्होंने यह पोस्ट शेयर की तो उनके कई प्रशंसक विक्की द्वारा नोट में बताई गई बातों से सहमत हुए। उन्हें यह भी लगता है कि विक्की के अलावा कोई भी इस भूमिका को अच्छे से नहीं निभा सकता था। फिल्म में विक्की के अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। यदि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर सैम बहादुर देखने से चूक गए हैं तो वे ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर फिल्म देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky Kaushal celebrated as Sam Bahadur completes 1 year shares post calls it one of biggest honours for him
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

भूमिका निभाने पर क्या बोले विक्की
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में विक्की कौशल ने बड़े पर्दे पर सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की थी। अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने फील्ड मार्शल के बारे में अधिक जानने के लिए उनकी बेटी माया से मुलाकात की। विक्की ने बताया, 'जब मैं सैम बहादुर का किरदार निभा रहा था, तब भी मैं उनकी बेटी माया से कई बार मिला था, ताकि यह समझ सकूं कि वह कैसे चलते थे, कैसे बोलते थे।'

विज्ञापन
vicky Kaushal celebrated as Sam Bahadur completes 1 year shares post calls it one of biggest honours for him
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की की आने वाली फिल्म
विक्की ने आगे बताया था, 'उस दौरान हम दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। मैं कैमरे के सामने शायद ही कभी नर्वस हुआ हूं, लेकिन चूंकि सैम बहादुर की बेटी कैमरे के पीछे से शॉट देख रही थी, इसलिए मैं काफी डरा हुआ था।' वहीं, बात करें विक्की की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार 'छावा' में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed