राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से हुई। हालांकि, यह फिल्म 'जिगरा' को पछाड़ आगे निकल चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म की भी हालत खस्ता हो चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा कर चुकी है। आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन था, ऐसे में आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।
VVKWWV Collection: आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', लाखों में सिमटी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी और राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। अब तक यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। वहीं, मौजूदा स्थिति देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म बिना बजट निकाले ही सिनेमाघरों को अलविदा कह देगी।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने रिलीज डे पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले दिन की कमाई के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बीते दिन यानी चौथे दिन भारी गिरावट के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने छठे दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 27 करोड़ रुपये हो गया था।
वहीं, आज शुक्रवार को भी फिल्म की हालत में कोई सुधार नहीं आया। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई। अब इसकी कमाई करोड़ रुपये से लाखों पर आ गई है। शुरुआती आंकड़ों एक अनुसार, फिल्म ने आज आठवें दिन 88 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 27.88 करोड़ रुपये हो चुका है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।