फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं ये साउथ सितारे, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल

Thu, 11 Jan 2024 11:05 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 11 Jan 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupathi Dhanush Rajinikanth Surya Thalapathy Vijay Most Humble Actor Of South industry
रजनीकांत, सूर्या, धनुष, थलपति विजय - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों से दौलत शोहरत तो खूब कमाई, लेकिन कभी अपनी सादगी नहीं भूले। ये सितारे अवॉर्ड समारोह हो या कोई इवेंट सादे कपड़ों में ही जाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो शो में चप्पल पहनकर चले गए थे। तो आइये जानते हैं इन सितारों के बारे में, जिन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन ये आज भी सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।

Vijay Sethupathi Dhanush Rajinikanth Surya Thalapathy Vijay Most Humble Actor Of South industry
विजय सेतुपति - फोटो : social media

विजय सेतुपति 
विजय सेतुपति साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेता अभिनय के अलावा अपने साधारण पहनावे के लिए भी चर्चा में रहते हैं। विजय हाल ही में एक इवेंट में चप्पल पहनकर पहुंचे थे। अभिनेता का ये सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'जब सबकुछ सही चल रहा होता है तब...,' शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को किया याद

Vijay Sethupathi Dhanush Rajinikanth Surya Thalapathy Vijay Most Humble Actor Of South industry
रजनीकांत - फोटो : social media

रजनीकांत 
सुपरस्टार रजनीकांत की गिनती भी इन सितारों में होती है। अभिनेता ने एक्टिंग करने से पहले बड़ा संघर्ष किया है, लेकिन आज उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार है। इतनी दौलत होने के बावजूद भी उनमें जरा भी घमंड नहीं है, वो आज भी आम जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्हें अक्सर फैंस के साथ बैठकर खाना खाते हुए भी देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi Dhanush Rajinikanth Surya Thalapathy Vijay Most Humble Actor Of South industry
सूर्या - फोटो : social media

सूर्या 
सूर्या साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेता के अभिनय का हर कोई दीवाना है। इतनी दौलत शोहरत होने के बाद भी सूर्या जमीन से जुड़े इंसान हैं। अभिनेता भी साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। सूर्या को अक्सर इवेंट और अवॉर्ड समारोह में साधारण कपड़ों में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: अपनी बायोपिक में इस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं जीनत अमान, करण जौहर के शो में किया खुलासा

विज्ञापन
Vijay Sethupathi Dhanush Rajinikanth Surya Thalapathy Vijay Most Humble Actor Of South industry
धनुष - फोटो : social media

धनुष 
धनुष ने साउथ फिल्मों में जितनी शोहरत कमाई है, उतना ही इनका नाम बॉलीवुड में भी है। महज कुछ हिंदी फिल्मों और लगातार सुपरहिट्स देने की वजह से आज वह पैन इंडिया स्टार हो गए हैं। फिल्मों के अलावा धनुष अपनी सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते हैं। अभिनेता के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वे साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed