Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
War 2 update Jr NTR shoot With 40 People Shah Rukh Khan Pathaan Cameo With Hrithik roshan as per report
{"_id":"67173de30ef0964ac108a33e","slug":"war-2-update-jr-ntr-shoot-with-40-people-shah-rukh-khan-pathaan-cameo-with-hrithik-roshan-as-per-report-2024-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2: वॉर 2 में कैमियो कर सकते हैं शाहरुख खान, पठान के लुक में आएंगे नजर? जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन की फिल्म...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2: वॉर 2 में कैमियो कर सकते हैं शाहरुख खान, पठान के लुक में आएंगे नजर? जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन की फिल्म...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:24 AM IST
सार
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की एक्शन ड्रामा फिल्म वॉर 2 की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का पठान लुक में एक कैमियो हो सकता है।
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की एक्शन ड्रामा फिल्म वॉर 2 की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का पठान लुक में एक कैमियो हो सकता है।
2 of 5
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 में पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स वॉर 2 से जुड़ी हर जानकारी पर प्रशंसकों की नजर बनी रहती है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक फिल्म से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, ताकि प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर बना रहे।
3 of 5
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
YRF की इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 ने मुंबई में फिल्मांकन शेड्यूल शुरू कर लिया है। शेड्यूल के हिस्से के रूप में, अयान कथित तौर पर एक एक्शन सीन फिल्माने की योजना बना रहे हैं, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 40 लोगों के समूह के साथ फाइट करते नजर आएंगे।
फिल्म वॉर 2 की मुंबई के स्टूडियो के अंदर सेट पर सुबह शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग लगातार अगले तीन दिनों तक यहां चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक इस सप्ताह के आखिर में टीम में शामिल होंगे। वहीं, वॉर 2 में शाहरुख खान अपने पठान अवतार में फिल्म के लिए कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि कैमियो की शूटिंग का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2025 के सप्ताहांत में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।